Aabir Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की पॉपुलर फिल्म'अबीर गुलाल' 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन इस बीच पहलगाम में आतंकी हमले ने इसकी रिलीज पर बैन लगवा दिया। यह फिल्म काफी समय से टलती आ रही है। हाल में ही लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई थी कि यह फिल्म अब देश के सिनेमाघरों में 26 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इस खबर का सच सामने आ गया है।
'अबीर गुलाल' फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी मानी जा रही है। लेकिन उनकी वापसी पर पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कारण ऐसा न हो सका था। पहलगाम हमले से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि अब ठीक होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। भारत ने अपनी सरहदों के साथ पाकिस्तानी कलाकारों के लिए अपने दिलों के दरवाजे बंद कर दिए हैं।
इस घटना और भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। भारत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) की टीम ने अब फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 26 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है। लेकिन अब इस खबर को गलत बताया जा रहा है। 12 सिंतबर को फिल्म भारत छोड़ 75 देशों में रिलीज कर दी गई है।
पीआईबी फेक्ट चेक ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें फिल्म की रिलीज से जुड़े सभी दावों का खंडन किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि अबीर गुलाल भारत में रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म की रिलीज की जानकारी देने वाले सभी पोस्ट पूरी तरह से फेक हैं। बता दें, फिल्म एसोसिएश और डिस्ट्रिब्यूटर्स की तरफ से भी इसकी रिलीज को लेकर हाथ खड़े कर लिए गए थे कि वो पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म का समर्थन किसी भी हाल में नहीं करने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग भी की है।