Aabir Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'अबीर गुलाल' 12 सितंबर, 2025 को भारत छोड़ दुनियाभर में रिलीज किया गया था। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। भारत में यह फिल्म काफी समय से टलती आ रही है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अब देश के सिनेमाघरों में 26 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। 'अबीर गुलाल' फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी मानी जा रही है। लेकिन उनकी वापसी पर पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले का ग्रहण लग गया था।
इस घटना और भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। भारत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। नतीजतन, वाणी कपूर की यह फिल्म 12 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हुई, पर भारत में नहीं की गई थी। दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं थी, फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया था।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) की टीम ने अब फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 26 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है या गुस्से का सामना करना पड़ता है।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, 'उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और उन्हें लगता है कि यह फिल्म, जो एक सरल और प्यारी प्रेम कहानी है, भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों का खूब प्यार बटोरेगी। इसके अलावा, 26 सितंबर को कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए 'आबीर गुलाल' देश में सोलो रिलीज का पूरा फायदा उठाती दिखने वाली है। 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 क्रिकेट मैच के साथ, मेकर्स ने शायद फिल्म को भारत में रिलीज करना तय किया है।
'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें रिश्तों, दूसरे मौकों और प्यार के लिए जगह बनाने को दिखाया गया है। आईएमडीबी की डिटेल्स में लिखा है, 'दो चोटिल सोल, संयोग से एक-दूसरे से मिलती हैं, एक-दूसरे की संगति में सुकून पाती हैं और धीरे-धीरे एक गहरा रिश्ता बना लेती है, जो प्यार का रूप ले लेती है।' भारत में रिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि का अभी ऐलान नहीं किया गया है।