Varun Dhawan: 'प्यार हमेशा नफरत पर जीतेगा', वरुण धवन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Varun Dhawan: बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद वरुण धवन को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले वरुण धवन को काफी ट्रोल किया गया था। हाल ही में वरुण धवन ने अपने ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:18 PM
Story continues below Advertisement
एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के बीच खड़ी अपनी एक तस्वीर शेयर की

Varun Dhawan: वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले वरुण धवन को काफी ट्रोल किया गया था। फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद से ही कुछ लोग उनके एक्सप्रेशन और मुस्कान को लेकर सवाल उठा रहे थे। वहीं लोग सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बना रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने उन पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली बातें उनकी सोच या काम को प्रभावित नहीं करती हैं।

वरुण धवन ने आलोचनाओं पर कंसा तंज

एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के बीच खड़ी अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “बॉर्डर 2 (नेशनल फ्लैग इमोजी)। प्यार हमेशा नफरत पर जीतेगा। धन्यवाद।” इस पोस्ट के जरिए वरुण ने अपने फैंस के प्यार के लिए आभार जताया। इससे पहले वरुण धवन ने बॉर्डर 2 के ब्रेव्स ऑफ द सॉइल ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलोचनाओं पर अपना रिएक्शन दिया थी। उन्होंने कहा था कि वह नेगटिव बातों का जवाब देने के बजाय अपने काम को बोलने देना पसंद करते हैं और मानते हैं कि मेहनत और प्रदर्शन ही सबसे सही जवाब होता है।


Varun Dhawan

वरुण ने क्या कहा था

वरुण ने कहा, “मेरा मानना है कि शोर को नजरअंदाज करना चाहिए और अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब बातें चलती रहती हैं और इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने काम पर भरोसा करता हूं और जिस चीज के लिए मैंने मेहनत की है, उसका नतीजा इस शुक्रवार को सामने आ जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना सबसे जरूरी होता है। नंबर्स और बाकी बातें मेरे लिए मायने नहीं रखतीं। मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि जब दर्शक थिएटर जाते हैं, तो वे सिर्फ अच्छा एंटरटेनमेंट चाहते हैं।

फिल्म रिलीज के बाद हुई प्रशंसा

उन्होंने आगे कहा, “जब लोग थिएटर में जाते हैं, तो वे बाकी सब बातें भूल जाते हैं। वे सिर्फ एंटरटेन होना चाहते हैं। मैं भी उसी सोच से आता हूं, जहां आपका काम ही सब कुछ बोलता है।” जब बॉर्डर 2 रिलीज हुई, तो फिल्म को ज्यायादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले। कई सोशल मीडिया रिव्यूज में यह भी कहा गया कि वरुण ने फिल्म में काफी संयमित और असरदार परफॉर्मेंस दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।