Get App

Varun Dhawan On Trolling: 'बॉर्डर 2' के लिए लगातार ट्रोल किए जा रहे वरुण धवन, एक्टर बोले- मेरा काम बोलेगा

Varun Dhawan On Trolling: जब से फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है वरुण धवन को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्टर ने फाइनली अपनी ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:52 PM
Varun Dhawan On Trolling: 'बॉर्डर 2' के लिए लगातार ट्रोल किए जा रहे वरुण धवन,  एक्टर बोले- मेरा काम बोलेगा
'बॉर्डर 2' के लिए लगातार ट्रोल किए जा रहे वरुण धवन

Varun Dhawan On Trolling: आने वाली फिल्म 'बॉर्डर-2' में अपनी एक्टिंग को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने वाले अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह आलोचना पर ध्यान नहीं देते हैं और उनका मानना ​​है कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनका काम खुद ही अपनी कहानी बयां कर देगा।

फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' के रिलीज होने के बाद, सोशल मीडिया पर कुछ लोग गाने में धवन के एक्सप्रेशन की आलोचना की, कुछ ने उनके कां पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि वह एक सैनिक की भूमिका के लिए सही चॉइस नहीं हैं।

धवन ने मंगलवार शाम फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि आपको शोर-शराबा बंद करना चाहिए और काम को खुद बोलने देना चाहिए। ये सब होता रहता है, लेकिन मुझे इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए काम नहीं करता। मैं कैसा काम करता हूं, ये आपको इस शुक्रवार को पता चल जाएगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म पर भरोसा है और एक अच्छी फिल्म बनाना महत्वपूर्ण है। मुझे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता नहीं है और मैं उस सोच का समर्थक हूं जहां काम ही आपकी पहचान बनता है। साल 1997 की ऐतिहासिक वॉर फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी में 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर की कहानी बयां करती है। इसमें सनी देओल सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जो 'केसरी' का निर्देशन कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें