Varun Dhawan: यश राज फिल्म्स (YRF) रोमांस, एक्शन और बड़े पर्दे के ड्रामा वाली अपनी जानी-पहचानी शैली से हटकर कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो उसने पहले कभी नहीं किया। यह प्रोडक्शन हाउस अपनी पहली हॉरर फिल्म बना रहा है, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं और 'रॉकेट बॉयज' के लिए मशहूर अभय पन्नू इसका निर्देशन कर रहे हैं।
