Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में विक्की और उनके बेटे की झलक देखने को मिल रही है। हाल में उन्होंने पति विक्की कौशल और उनके बेटे विहान के साथ अपना पहला मदर्स डे मनाया। तस्वीरों में नन्हें विहान के क्यूट हाथों को देख फैंस का दिन बन गया।
तस्वीर में विक्की के हेंड राइटिंग नोट के साथ गुलाबी गुलाबों का एक गुलदस्ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्ड में लिखा था, "हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव! लव, विहान और पापा कौशल।कै टरीना ने कैप्शन में लिखा, "एक खुश मम्मा।
बता दें कि कैटरीना की पोस्ट पर करीना कपूर खान ने भी दिल के इमोजी और इंद्रधनुष के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। फोटो को पसंद करने वालों में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, सोनम कपूर और अनन्या पांडे शामिल हैं।