Sudha Chandran: 'नागिन’ फेम सुधा चंद्रन का वीडियो वायरल, माता की चौकी में भक्ति के रंग में डूबीं

Sudha Chandran: टीवी की दिग्गम एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। माता की भक्ति में खोईं सुधा का ये रूप देखकर लाखों फैंस हैरान हैं, तो कुछ चिंता में डूब गए।

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 3:21 PM

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन, जिन्हें दर्शक ‘नागिन’ सीरियल से लेकर कई दमदार किरदारों में देख चुके हैं, इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आयोजित माता की चौकी में सुधा चंद्रन का ऐसा रूप देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया।

वीडियो में सुधा लाल और सफेद साड़ी पहने, माथे पर “जय माता दी” लिखा हुआ पटका बांधे, देवी भजन में पूरी तरह डूबी नजर आती हैं। जैसे-जैसे भजन की गूंज तेज होती है, सुधा का भावनात्मक रंग और गहरा होता जाता है। वह कभी उछलती-कूदती दिखती हैं, तो कभी भक्तों को गले लगाती हैं। इस दौरान कई लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं ताकि वह खुद को चोट न पहुंचा लें।


एक पल ऐसा भी आया जब सुधा ने भावनाओं के उफान में पास खड़े व्यक्ति का हाथ पकड़कर काट लिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। कई भक्तों ने इसे देवी की भक्ति में डूबा हुआ “आध्यात्मिक ट्रांस” बताया, तो कुछ ने इसे अति-भावुकता का नतीजा माना। सोशल मीडिया पर भी यही बहस छिड़ गई है क्या यह शुद्ध भक्ति थी या फिर भावनाओं पर काबू खो देने का पल?

फैंस और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ ने सुधा की भक्ति की सराहना करते हुए लिखा कि यह देवी मां के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रमाण है। वहीं, कुछ यूज़र्स ने चिंता जताई कि इस तरह का व्यवहार खतरनाक हो सकता है और उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

सुधा चंद्रन का नाम ही हिम्मत की मिसाल है। बचपन में हुए हादसे से खोया पैर लौटाने वाली कृत्रिम टांग ने उन्हें क्लासिकल डांसर बनाया। टीवी पर नागिन, फिर ज्यादातर सीरियल्स में नेगेटिव रोल्स ने उन्हें सुपरहिट स्टार बनाया। भक्ति के प्रति उनका ये जुनून पुराना है वो अक्सर माता की चौकी आयोजित करती रहती हैं। ये वीडियो उनकी जिंदगी के उस पहलू को दिखाता है, जहां ग्लैमर से ज्यादा ईश्वर पर भरोसा है। लेकिन इस बार की तीव्रता ने सवाल खड़े कर दिए ।

सुधा चंद्रन लंबे समय से अपनी वार्षिक माता की चौकी आयोजित करती रही हैं। यह उनके जीवन का अहम हिस्सा है, जहां वह परिवार और दोस्तों के साथ देवी मां की भक्ति में लीन होती हैं। इस बार का आयोजन हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।