Vignesh Shivan: मुझे उस बात पर बहुत शर्म आती है..., तीन सेकंड के क्लिप को लेकर धनुष के साथ हुए विवाद पर बोले विग्नेश शिवन

Vignesh Shivan: धनुष के बारे में बात करते हुए विग्नेश शिवन ने कहा कि मेरा सबसे बड़ा नुकसान है उसके साथ रिश्ते का टूटना। उन्होंने कहा कि उस बात के लिए उन्हें बहुत ही शर्म महसूस होती है।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
तीन सेकंड के क्लिप को लेकर धनुष के साथ हुए विवाद पर बोले विग्नेश शिवन

Vignesh Shivan: नयनतारा की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल' में धनुष की फिल्म के तीन सेकंड के एक क्लिप के इस्तेमाल को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के सालों बाद, फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वीकार किया कि धनुष के साथ अपनी दोस्ती खोना उनके लिए एक "नुकसान" है। अभिनेता उनके जीवन में "पिता" जैसे थे।

अपनी अगली फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' के प्रचार के दौरान गोबिनाथ के तमिल यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए विग्नेश शिवन ने कहा- "मैं धनुष सर को बहुत पसंद करता हूं। उनका जन्मदिन 28 जुलाई को है... और उसी दिन मेरे पिता का देहांत हुआ था। मैं उनमें पिता के सामन चीजें महसूस करता हूं। मैं उन्हें इसी रूप में देखता हूं। मेरा सबसे बड़ा नुकसान उस रिश्ते का टूटना है। यह एक ऐसी बात है, जिसके लिए मुझे शर्म भी आती है। कहीं न कहीं कोई गलती जरूर हुई होगी। मैं आज जो लाइफ जी रहा हूं, उसमें धनुष सर मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।

उन्होंने आगे कहा, "वीआईपी शूट के दौरान मैं दो साल तक उनके साथ था। मैं उनके खाने के बाद ही खाना खाता था। कभी-कभी, जब लोगों के बीच कुछ हो जाता है तो हम स्थिति को समझ भी नहीं पाते हैं।"नवंबर 2024 में, धनुष ने नयनतारा के खिलाफ उनकी मंजूरी के बिना नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन नानम राउडी धान के सीनों का से उपयोग करने के लिए कॉपी राइट मुकदमा दायर किया था।


धनुष ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनके प्रोडक्शन हाउस राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इस दीवानी मुकदमे में दावा किया गया है कि नयनतारा और अन्य लोगों ने नेटफ्लिक्स ओरिजिनल 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल' में फिल्म 'नानम राउडी धान' से जुड़े कुछ सीन का इस्तेमाल किया है।

धनुष का यह कानूनी कदम 'जवान' फिल्म के कुछ सेकंड के फुटेज के इस्तेमाल के लिए नयनतारा से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करने के कुछ दिनों बाद आया है। आपको बता दें कि 'नानम राउडी धान' का निर्माण धनुष ने किया था और निर्देशन विग्नेश शिवन ने। फिल्म की शूटिंग के दौरान नयनतारा और शिवन करीब आए और यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

धनुष की इस मांग को "हद से ज्यादा घटिया" बताते हुए नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर एक खुला पत्र साझा किया है। फिल्म रिलीज हुए लगभग 10 साल हो गए हैं, और इतने लंबे समय तक किसी का मुखौटा पहनकर दुनिया के सामने इस तरह की नीच हरकतें करते रहना बहुत बुरा है। आपने फिल्म के बारे में जो भी भयानक बातें कही थीं, वो मैं भूली नहीं हूं।

यह फिल्म निर्माता के तौर पर आपकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और आज भी सभी इसे पसंद करते हैं। रिलीज से पहले आपने जो शब्द कहे थे, उनसे हमें गहरे घाव लगे हैं। फिल्म जगत से मुझे पता चला है कि फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद आपके अहंकार को बहुत ठेस पहुंची थी। नयनतारा अब 'पैट्रियट' और 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। धनुष एक्शन थ्रिलर 'कारा' में दिखाई देंगे। वहीं, प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी अभिनीत विग्नेश की फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (एलआईके) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।