Rashmika Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए उनके फैंस दिल के काफी करीब है। अपनी शादी के बाद कपल ने फैंस के लिए अलग-अलग शहरों में मिठाई तक बटवाई थी। हालांकि, कपल की एक छोटी फैंस तब उनसे गुस्सा हो गई थी, क्योंकि उसे न तो कपल ने शादी में बुलाया था और न ही मिठाई खिलाई थी। इसके बाद उस वायरल फैन के वीडियो पर विजय देवरकोंडा ने उसे घर बुलाकर लंच कराने का वादा किया था।
अब फिर एक बार इस लिटिल फैन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। विजय-रश्मिका ने अपना वादा पूरा कर दिया है और उस छोटी फैन को अपने घर बुलाकर उसको लंच कराया है। कपल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हैदराबाद वाले घर पर उस छोटी बच्ची को इनवाइट किया था। उसका जोरशोर से स्वागत करते हुए उसकी मेजबानी की है। खुद इस लिटिल फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर विजय-रश्मिका के घर जाने और वहां हुई अपनी खातिरदारी की जानकारी दी है।
@urs_luckythalli नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय उवायरल फैन ने वीडियो में दिखाया कि वह विजय के घर पहुंची है। जहां विजय उसे गोद में उठाकर मस्ती की हैं। बाद में ग्रे ड्रेस में सजी प्यारी फैन को रश्मिका ने कई लड्डू खिलाए और उसे दुलार किया। विजय भी उसमें शामिल हो गए। इसके बाद विजय लिटिल फैन को गोद में लेकर उससे खूब बाते कीं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रश्मिका-विजय की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी, हालांकि उसकी तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। वहीं 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से 4 दिन पहले तक कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। कपल की शादी ने सोशल मीडिया पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं।