Rashmika-Vijay Wedding Photos: अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आधिकारिक तौर पर शादी हो गई है। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी की रस्में पूरी होने के बाद पैप को कपल ने मिठाई बांटी। वहीं कोडवा रीति रिवाज से शादी शाम 5 बजे हुई। अब दोनों ने अपनी शादी की फोटोज को फैंस के साथ शेयर कर दिया है।
आज सुबह, अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली। यह दिन न केवल खुशहाल कपल के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी खुशी से भरा था, जो पिछले 8 सालों से विजय और रश्मिका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद, न्यूली मैरिड ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें ऑनलाइन साझा की हैं।
विजय ने लिखा, “एक दिन, मुझे उसकी याद आई। इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी बेहतर होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी टेस्टी लगता। जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मजेदार और आसान लगता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी - बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। इसलिए, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026।”
वहीं रश्मिका ने लिखा, “हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से! विजय देवरकोंडा!! वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया, वो इंसान जिसने मुझे शांति का एहसास कराया! वो इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे बताता रहा कि मैं अपनी कल्पना से कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं! वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका... वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छा अनुभव बताया, और यकीन मानिए मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं!
मैं आज वो महिला हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं! मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं! विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है!! लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जीवन - अब सब कुछ बहुत ज़्यादा समझ में आ रहा है - क्योंकि तुम मेरे साथ हो - सब कुछ देख रहे हो... सब कुछ का सबसे अहम हिस्सा हो! मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत बहुत उत्साहित हूँ! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब तो पार्टी का समय है!! चलो साथ में सबसे बेहतरीन ज़िंदगी जिएं! मैं तुमसे प्यार करती हूं!
इस खास मौके पर दोनों के आउटफिट की बात करें रश्मिका ने गोल्डन ट्रेशडिशन जेवैलरी के साथ ऑरेंज साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने जहां वह तेलगू शादी में सिर पर बिना चुनर ओढे दिखीं , तो कोडवा रीति में उन्होंने रेड बॉडर की बेज कलर की चुनरी से सिर को ढाका हुआ था। दोनों ही लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। विजय ने इस खास दिन पर पारंपरिक साउथ आउटफिट और गोल्डन ज्वैलरी कैरी की थी।