Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की लव लाइफ शुरु से ही चर्चा में रही है। दोनों पहली बार फिल्म के सेट पर ही मिले थे। बस वहीं से शुरु हुआ था...ये प्यारभरा सफर। अब जब दोनों की शादी हो चुकी है, तो उन्होंने अपनी जर्नी को शादी में पूरी से शामिल किया है। कैसे चलिए आपको बताते हैं।
अगर आपने 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम देखी तो आप इस समझ पाएंगें कि कपल ने शादी में अपनी रील लुक को रीक्रिएट किया है। यहां तक गालों पर काला टीका...फिल्म में भी देखा गया था। दोनों की इन फोटोज के देख लोगों को फिल्म का वेडिंग सीन याद आ गया है। मानों किसी ने वीडियो रिप्ले कर दिया हो।
बात साल 2018 की है कि जब रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों को इतनी पसंद आई कि तब से इन्हें फैंस रियल लाइफ कपल के तौर पर भी देखने लगे थे। वहीं कुछ दिनों बाद उनके अफेयर की खबरें भी सामने आना शुरू हो गईं।
फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही रश्मिका ने अपने को-स्टार और बॉयफ्रेंड रक्षित शेट्टी से हुई सगाई को खत्म कर दिया। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर लिखना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में लगातार शानदार काम कर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया।
साल 2019 में दोनों फिर से फिल्म डियर कॉमरेड को लिए एक साथ आए। यहां उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया। इस फिल्म के बाद लगभग फैंस ने दोनों को गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड मान ही लिया था। उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
इसके बाद रश्मिका और विजय को एक साथ कई इवेंट्स, वेकेशन और पार्टियों में देखा जाने लगा था। दोनों की सोशल मीडिया तस्वीरों के बैकग्राउंड उनके रिश्ते की गवाही चिल्ला-चिल्लाकर दे रहे थे। वहीं कपल भी इनडायरेक्टली अपने फैंस को अपने रिश्ते की हिंट दे रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते की बात स्वीकार नहीं किया।
पिछले साल अक्टूबर में दशहरा के मौके पर दोनों ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। इस खबर ने हरचल मचा दी। तभी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रश्मिका की इंगेजमेंट रिंग में बड़ी से डायमंड रिंग भी दिखी, जिसने इन अटकलों को और हवा दी। बाद में एक प्रमोशनल इवेंट में विजय को रश्मिका के हाथ पकड़कर किस करते हुए भी देखा गया, जिसने फैंस के मन की मुराद को पूरा किया। अब दोनों की शादी उनके प्यार की गवाही दे रही है।