Get App

Beyond the Kerala Story: इतिहास रचने को फिर तैयार विपुल अमृतलाल शाह की बियॉन्ड द केरल स्टोरी की कहानी, इस दिन होगी रिलीज़

Beyond the Kerala Story: विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी फिल्म बियॉन्ड द केरल स्टोरी की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 1:22 PM
Beyond the Kerala Story: इतिहास रचने को फिर तैयार विपुल अमृतलाल शाह की बियॉन्ड द केरल स्टोरी की कहानी, इस दिन होगी रिलीज़
इतिहास रचने को फिर तैयार विपुल अमृतलाल शाह की बियॉन्ड द केरल स्टोरी की कहानी

Beyond the Kerala Story: विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2, जिसका आधिकारिक टाइटल बियॉन्ड द केरल स्टोरी है, की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

एक बार फिर यह कहानी असली ज़िंदगी से जुड़ी सच्ची बातें दिखाती है। इसमें असली पीड़ितों की आवाज़, सबके सामने होते हुए भी छिपी सच्चाइयां और हमारे ही आसपास की कहानियां सामने आती हैं। नई कलाकारों को मुख्य किरदारों में लिया गया है, जिनका अभिनय बहुत सरल, सच्चा और भारत की ज़मीनी हकीकत से जुड़ा हुआ लगता है।

सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए एक मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर पर लिखा था-उन्होंने कहा यह सिर्फ एक कहानी है, उन्होंने इसे चुप कराने की कोशिश की, उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई रुकी नहीं, क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, इस बार कहानी और गहराई तक जाती है, इस बार दर्द और भी ज़्यादा है।

2023 में रिलीज़ हुई द केरल स्टोरी ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी थी और बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। वहीं बियॉन्ड द केरल स्टोरी एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आने वाली है, जो कहानी और बड़े स्तर पर पहले से भी ज़्यादा असरदार होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें