Get App

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Virat-Anushka Vrindavan Visit: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने उन्हें सलाह दी कि अपने काम को भगवान की सेवा समझें और जीवन में विनम्रता व गंभीर भाव बनाए रखें।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:27 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद
अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में भारत लौटने के बाद वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यहां श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। यह इस साल उनका तीसरा दौरा था, जो बताता है कि यह जोड़ी आध्यात्मिक मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रही है।

महाराज का संदेश

भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में विराट और अनुष्का हाथ जोड़े  प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे हैं और महाराज ने उन्हें जीवन और कार्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दियाप्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें कहा

अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नाम जाप कीजिए।”

विराट और अनुष्का की आस्था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक स्थलों पर देखे जाते हैं। चाहे वह उत्तराखंड के आश्रम हों या वृंदावन की गलियां, दोनों अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आध्यात्मिक शांति की तलाश करते हैं। इस बार भी उन्होंने मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर शांति और भक्ति का मार्ग चुना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें