Get App

O’Romeo Teaser Out: इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो, मर जाए तो..., शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो का धांसू टीजर हुआ रिलीज

O’Romeo Teaser Out: शाहिद कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ओ रोमियो का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में फरीदा जलाला, नाना पाटेकर जौसे कई दिग्गज एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 1:07 PM
O’Romeo Teaser Out: इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो, मर जाए तो..., शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो का धांसू टीजर हुआ रिलीज
इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो, मर जाए तो...

O’Romeo Teaser Out: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ’रोमियो का टीज़र रिलीज़ हो गया है। साजिद नाडियाडवाला प्रजेंट इस फिल्म का एक मिनट 35 सेकंड का वीडियो क्लिप शनिवार सुबह जारी किया गया। यह फिल्म प्रशंसित फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की रीयूनियन है। रियल हादसों से प्रेरित यह फिल्म एक दमदार और रोमांचक बदला लेने वाली लव स्टोरी है।

टीज़र से पता चलता है कि ओ'रोमियो एक तरफा प्यार पर आधारित एक इमोशनल और एक्शन भरी कहानी है, जो जुनून, दर्द और ठुकराए गए प्यार के रिजल्ट दिखाती है। क्लिप में शाहिद कपूर अपने पूरे शरीर पर बने टैटू को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें गुंडों से लड़ते और गोलियां चलाते हुए भी देखा जा सकता है। टीज़र में फिल्म के बाकी कलाकारों - तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, ​​विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया को इंट्रोड्यूज कराया गया है। फरीदा जलाल भी टीज़र में अपने दमदार अवतार में नजर आ रही हैं।

ओ रोमियो साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की पहली साथ होने वाली फिल्म है। यह फिल्म आठ साल से अधिक समय बाद विशाल और शाहिद कपूर के रीयूनियन का भी प्रतीक है। दोनों ने इससे पहले कमीने (2009), हैदर (2014) और रंगून (2017) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। यह फिल्म तृप्ति डिमरी की भी विशाल और शाहिद के साथ पहली फिल्म है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें