Get App

VVAN: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फर्स्ट लुक आया सामने, मेकर्स ने एक्टर को खास अंदाज में किया विश

VVAN: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने एक्टर की आने वाली फिल्म 'वन' का फर्स्ट लुक रिवील किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 5:47 PM
VVAN: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फर्स्ट लुक आया सामने, मेकर्स ने एक्टर को खास अंदाज में किया विश
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फर्स्ट लुक आया सामने

VVAN: शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन में मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के मेकर्स ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मौके को सेलिब्रेट किया।

एक खास पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- कुछ ताकतें बनाई नहीं जातीं, जन्म से होती हैं, जंगल आज उसका नाम पहले से भी ज्यादा ज़ोर से पुकार रहा है। @sidmalhotra, हैप्पी बर्थडे! VVAN – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट।”

‘VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को एक फोकलोर से इंस्पायर्ड एडवेंचर बताया जा रहा है, जो भारतीय माइथोलॉजी और ग्रामीण लोककथाओं में गहराई से जुड़ा है। रहस्यमयी और विज़ुअली इमर्सिव जंगल के बैकड्रॉप में सेट इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक प्रोटेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जो प्राचीन रहस्यों से भरी इस ज़मीन को बाहर से आने वाले खतरों से बचाते हैं। पारंपरिक कहानी को सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ मिलाकर फिल्म माइथोलॉजी, एक्शन और ड्रामा का दमदार मेल पेश करने का वादा करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें