Get App

Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी को परिवार ने किया साइडलाइन? शोभा डे का बड़ा दावा!

Shobha De Supports Hema Malini: शोभा डे ने दावा किया कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी को परिवार ने साइडलाइन कर दिया, जो उनके लिए बेहद दर्दनाक रहा होगा। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी ने गरिमा बनाए रखी और किसी तरह की प्रतिस्पर्धा दिखाने से परहेज किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 4:50 PM
Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी को परिवार ने किया साइडलाइन? शोभा डे का बड़ा दावा!
शोभा डे के बयान ने धर्मेंद्र के परिवार पर छेड़ी नई बहस

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी फैमिली ड्रामा ने नया मोड़ ले लिया है। मशहूर लेखिका शोभा डे ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी-बॉबी ने दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को प्रेयर मीट से पूरी तरह दूर रखा। 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को दुनिया छोड़ने वाले धर्मेंद्र की मौत ने पुरानी जख्में फिर हरा कर दिए।

दिल्ली की प्रेयर मीट

शोभा डे ने बरखा दत्त के इंटरव्यू में कहा कि हेमा को 27 नवंबर को मुंबई में हुए प्रेयर मीट में आमंत्रित ही नहीं किया गया। सनी और बॉबी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ यह आयोजन किया, लेकिन हेमा और उनकी बेटियां ईशा-अहाना गायब रहीं। हेमा ने उसी दिन घर पर अलग से श्रद्धांजलि सभा रखी। शोभा ने सहानुभूति जताते हुए कहा, "45 साल की जिंदगी धर्मेंद्र के साथ बिताने वाली हेमा के लिए यह कितना तकलीफदेह रहा होगा। दो बेटियां हैं उनके पास, लेकिन उन्होंने दर्द को सीने में दबाया।" हेमा ने गरिमा बनाए रखी, जबकि मीडिया ड्रामा के लिए बेताब था।

हेमा की गरिमा की तारीफ

शोभा डे ने हेमा की तारीफ की कि उन्होंने इमोशनल मोमेंट्स को 'हाईजैक' नहीं किया। "वे इतनी बड़ी पर्सनालिटी हैं, फिर भी ड्रामा नहीं किया। मीडिया हर आंसू कवर करता, लेकिन हेमा ने प्राइवेसी चुनी।" धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश से हुई, जिनसे चार बच्चे हैं- सनी, बॉबी, विजेता और अजीता। हेमा से दो बेटियां ईशा-अहाना। दूसरी शादी के बावजूद हेमा ने हमेशा सपोर्ट किया, लेकिन मौत के बाद फैमिली लाइन्स साफ हो गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें