WAVES 2025 : नीता अंबानी ने पीएम मोदी को दिया दुनियाभर में भारत की आवाज को फिर से बुलंद करने का श्रेय

waves summit : रिलायंस फाउंडेशन के फाउंडर-चेयरपर्सन ने कहा कि आज भारत की भावना दुनिया को अभूतपूर्व रूप से प्रेरित कर रही है और युवा भारतीय इस आह्वान का जवाब दे रहे हैं

अपडेटेड May 02, 2025 पर 6:21 PM
भारत को एक सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए नीता ने कहा "सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी बुद्धि,अपनी सुंदरता और अपनी आत्मा का उपहार दिया है। इस दौरान कहीं न कहीं हमारी आवाज़ नरम पड़ गई थी। लेकिन अब यह फिर से मुखर हो रही है

WAVES 2025 : मुंबई में आज वेव्स समिट का दूसरा दिन है। 1 मई को JIO वर्ल्ड सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स समिट का उद्घाटन किया था। वेव्स समिट (World Audio Visual Entertainment Summit) के दूसरे दिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शिरकत की। इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन कला का बड़ा प्रशंसक है और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की जड़ें काफी मजबूत हैं। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वेव्स 2025 में बोलते हुए आगे कहा कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) सितंबर में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में एक भव्य इंडियन वीकेंड का आयोजन करेगा।

साहस और भरोसा भारत की सबसे बड़ी विशेषता

उन्होंने आगे कहा कि साहस और भरोसा भारत की सबसे बड़ी विशेषताएं हैं। भारत पूरी दुनिया के लिए एक उपहार की तरह है। मानवता की सेवा के लिए भारत हमेशा खड़ा रहता है। हमें पीढ़ियों तक सांस्कृतिक परंपराएं जिंदा रखनी हैं। भारत की आत्मा में सांस्कृतिक परंपराओं का वास है। संस्कृति की ताकत में मेरा अटूट भरोसा है। हमारी योग्यताओं का परचम दुनियाभर में फैला है।


रिलायंस फाउंडेशन कला का बड़ा प्रशंसक

नीता ने आगे कहा कि भारत की स्मृतियों में सदियों से संस्कृति बसी हुई है। रिलायंस फाउंडेशन कला का बड़ा प्रशंसक है। दुनिया के हर कोने से भारत की छवि नजर आती है। हमार देश में 5 हजार वर्षों से कथा वाचक परंपरा चल रही है। संस्कृत भाषा से दुनिया को अलग-अलग भाषाएं मिलीं हैं। भारत ने दुनिया को योग और आर्युवेद दिया है। सत्य, अहिंसा, एकता और अमन ही भारत की पहचान है। भारत जल्द ही तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की जड़ें मजबूत हैं।

जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में आगे कहा कि इस सितंबर में बहुत खुशी और गर्व के साथ भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में ले जाया जाएगा। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) सितंबर में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में एक भव्य इंडियन वीकेंड का आयोजन करेगा। यहां हम भारत की आत्मा को उसकी महिमा के साथ प्रदर्शित करेंगे।

भारत को एक सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए नीता ने कहा "सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी बुद्धि,अपनी सुंदरता और अपनी आत्मा का उपहार दिया है। इस दौरान कहीं न कहीं हमारी आवाज़ नरम पड़ गई थी। लेकिन अब यह फिर से मुखर हो रही है।

इंडिया- यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अंतिम दौर में, सस्ते में मिलेगी इंग्लैंड की स्टॉक व्हिस्की और जैगुआर लैंड रोवर

पीएम मोदी को दुनियाभर में भारत की आवाज को फिर से बुलंद करने का श्रेय

नीता अंबानी ने पीएम मोदी को दुनियाभर में भारत की आवाज को फिर से बुलंद करने का श्रेय देते हुए कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री के प्रति बहुत आभारी हैं, जिनकी मजबूत विजन और नेतृत्व ने विश्व मंच पर भारत की आवाज़ को गर्व के साथ फिर मुखर दिया है। आज भारत की सोच दुनिया को पहले से कहीं ज़्यादा प्रेरित कर रही है और युवा भारतीय इस आह्वान का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कला और कारीगर, बुनाई और बुनकर, गीत और नृत्य, फैशन और भोजन सभी को दुनिया भर में पेश किया जाएगा।

भारत को एक सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए नीता ने कहा "सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी बुद्धि,अपनी सुंदरता और अपनी आत्मा का उपहार दिया है। इस दौरान कहीं न कहीं हमारी आवाज़ नरम पड़ गई थी। लेकिन अब यह फिर से मुखर हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।