Get App

Rajpal Yadav के चेक बाउंस केस में बिग बी का क्या है कनेक्शन? 2012 के अमिताभ बच्चन इवेंट ने बदली कहानी

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उन्हें चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत दी है। यह मामला कोई नया नहीं, बल्कि करीब 14 साल पुराना है, जिसकी जड़ें उनके फिल्मी सफर और एक खास इवेंट से जुड़ी हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 9:30 PM
Rajpal Yadav के चेक बाउंस केस में बिग बी का क्या है कनेक्शन? 2012 के अमिताभ बच्चन इवेंट ने बदली कहानी

कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव एक बार फिर पुराने चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है, लेकिन वकील का दावा है कि ये विवाद 2012 के एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट से शुरू हुआ, जहां अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ गया। ये ट्विस्ट सुनकर हर कोई हैरान है एक छोटी सी स्टेज शेयरिंग की जिद ने करोड़ों के लोन विवाद को जन्म दे दिया।

विवाद की शुरुआत

2012 में राजपाल की फिल्म 'अता पता लापता' के म्यूजिक लॉन्च के लिए अमिताभ बच्चन को बुलाया गया। शिकायतकर्ता माधव गोपाल अग्रवाल, जिन्होंने फिल्म के लिए 5 करोड़ का लोन दिया था, चाहते थे कि वो भी बिग बी के साथ स्टेज शेयर करें। राजपाल की टीम ने मना कर दिया, क्योंकि अमिताभ बिना किसी फायदे के आ रहे थे। नाराजगी इतनी बढ़ी कि अग्रवाल ने कोर्ट में फिल्म रिलीज रोकने की याचिका दायर कर दी। वकील भास्कर उपाध्याय ने इसे पूरा मामला पर्सनल एगो का बताया।

लोन से चेक बाउंस तक का सफर

लोन एग्रीमेंट के तहत राजपाल ने 5 चेक जारी किए। विवाद बढ़ा तो 2016 में कोर्ट ने 10.40 करोड़ की देनदारी तय की। राजपाल ने 1.90 करोड़ लौटाए भी, लेकिन अग्रवाल ने पुराने चेक दोबारा पेश कर दिए। 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 11.5 करोड़ जुर्माना और 3 महीने की सजा दी गई। वकील का कहना है कि नया समझौता पुराने एग्रीमेंट को रद्द कर चुका था, फिर भी ये चालाकी हुई। फिल्म फ्लॉप रही, नुकसान बढ़ा और राजपाल जेल तक पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें