Get App

भारत के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित स्कूलों की पूरी लिस्ट, जहां फीस करोड़ों में और सुविधाएं इंटरनेशनल लेवल की हैं

भारत में कुछ ऐसे प्रीमियम स्कूल हैं जो अपनी हाई फीस, रॉयल कैंपस और इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। यहां पढ़ाई के साथ छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर, आधुनिक सुविधाएं और बेहतरीन व्यक्तित्व विकास का मौका मिलता है। ये स्कूल अमीर और प्रतिष्ठित परिवारों की पहली पसंद माने जाते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 4:29 PM
भारत के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित स्कूलों की पूरी लिस्ट, जहां फीस करोड़ों में और सुविधाएं इंटरनेशनल लेवल की हैं
करोड़ों की फीस और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एजुकेशन वाले भारत के टॉप स्कूलों की लिस्ट

भारत में कुछ चुनिंदा स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अपने लग्जरी कैंपस, इंटरनेशनल लेवल की पढ़ाई और लाखों-करोड़ों की फीस के लिए भी जाने जाते हैं। यहां एडमिशन लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ये स्कूल उन परिवारों की पहली पसंद बनते हैं जो अपने बच्चों को ग्लोबल एक्सपोजर, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स और लीडरशिप क्वालिटी के साथ तैयार करना चाहते हैं। देहरादून, ग्वालियर, मुंबई, मसूरी और ऊटी जैसे शहरों में स्थित ये संस्थान आधुनिक शिक्षा और पारंपरिक मूल्यों का शानदार मेल पेश करते हैं।

1. दून स्कूल, देहरादून

भारत के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में शामिल दून स्कूल को अक्सर “भारत का ईटन” कहा जाता है। यहां से कई पूर्व प्रधानमंत्री, बड़े उद्योगपति और नामी हस्तियां पढ़ चुकी हैं। यह स्कूल छात्रों के समग्र विकास पर जोर देता है, जिसमें पढ़ाई के साथ खेल, बहस और नेतृत्व क्षमता शामिल है। इसकी वार्षिक फीस लगभग ₹13.62 लाख से ₹20 लाख तक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें