Get App

गोवा की जगह श्रीलंका क्यों जा रहे टूरिस्ट? वायरल पोस्ट में शख्स ने बताई वजह

गोवा घूमने गए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वहां के पर्यटन और सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, गोवा के मुकाबले श्रीलंका पर्यटकों को बेहतर अनुभव दे रहा है। उनकी इस पोस्ट के बाद दोनों जगहों के पर्यटन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 10:28 PM
गोवा की जगह श्रीलंका क्यों जा रहे टूरिस्ट? वायरल पोस्ट में शख्स ने बताई वजह
अर्जुन वैद्य की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है (Photo: Canva)

दोस्तों के साथ गोवा घूमने जाना आज भी कई युवाओं की पसंदीदा ट्रिप में शामिल है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, शानदार नाइटलाइफ और स्वादिष्ट खाना पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। इसी बीच हाल ही में गोवा को लेकर एक शख्स का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। गोवा घूमने गए एक शख्स ने अपने एक्सपीरिएंस के आधार पर यहां के पर्यटन को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक गोवा के मुकाबले श्रीलंका में पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। इसके बाद से ही दोनों जगहों के पर्यटन और सुविधाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एंटरप्रेन्योर अर्जुन वैद्य ने गोवा घूमने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा, “श्रीलंका नाश्ते में गोवा खाता है। और सच कहूं तो? यह हमारी वजह से है।” उन्होंने आगे बताया कि गोवा कभी दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद हुआ करता था, लेकिन अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी पहचान और आकर्षण खोता नजर आ रहा है। अर्जुन के मुताबिक, गोवा में पर्यटकों की संख्या 84 फीसदी तक घट गई है।

10 साल पहले के एक्सपीरिएंस को किया याद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें