दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को राजधानी में इस महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, लेकिन प्रदूषण से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही। लेकिन, अभी मौसम और हवा की स्थिति को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
