Get App

Cinema Ka Flashback: ये बच्चा विनोद मेहरा का है..., जब राजेश खन्ना की बात सुन भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, तीखा जवाब देकर उड़ा दिए थे काका के होश

Cinema Ka Flashback: राजेश खन्ना भले ही हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे हों, लेकिन उनका नेचर काफी रूखा रहा है। अक्सर वह अपने को-स्टार्स से अजीबोगरीब बातें कर उनका दिल दुख देते थे। कुछ ऐसा की उन्होंने मौसमी चटर्जी के साथ भी किया था। लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस के जवाब ने काका के ही होश उड़ाकर रख दिए थे।

Manushri Bajpaiअपडेटेड May 18, 2026 पर 11:14 AM
Cinema Ka Flashback: ये बच्चा विनोद मेहरा का है..., जब राजेश खन्ना की बात सुन भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, तीखा जवाब देकर उड़ा दिए थे काका के होश
1974 में जब उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से फिल्म 'हमशकल' के सेट पर हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थीं।

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे .जाने वाले राजेश खन्ना अपनी रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहे हैं। वहीं उनका बेबाक होकर कुछ भी बोलना हमेशा हैड लाइन बनता रहा है। एक ऐसा ही उनका किस्सा जुड़ा है मौसमी चटर्जी के साथ। जब काका ने दिग्गज अदाकार से बेहद अजीब बात कह दी थी। एक्टर की बात सुनकर मौसमी तिलमिला उठी थीं।

मौसमी चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ था। उनका असली नाम इंदिरा चट्टोपाध्याय है। उनकी शादी कम उम्र में ही दिग्गज गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंता मुखर्जी से हो गई थी। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू 1972 में शक्ति सामंता की फिल्म अनुराग से हुआ, जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे प्यार हो जाता है।

1974 में जब उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से फिल्म 'हमशकल' के सेट पर हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थीं। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। लेकिन ऑफ स्क्रीन, उनका रिश्ता बिलकुल अलग था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में मौसमी ने काका को लेकर कहा था कि वह बहुत बिगड़े हुए बच्चे थे। सक्सेस का नशा हमेशा उनके सिर पर चढ़ा रहता था।

बता दें कि काका और एक्ट्रेस की बॉन्डिंग रियल लाइफ में अच्छी नहीं थी। रिश्ते तब और बिगड़ गए जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजेश खन्ना ने प्रेग्नेंट मौसमी के पास जाकर पूछा, "क्या यह विनोद मेहरा का बच्चा है?" मौसमी विनोद मेहरा के साथ दस से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थीं और शादी के बावजूद उन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ती रहती थीं। मौसमी राजेश खन्ना की ये बात सुनकर काफी नाराज हो गई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें