Get App

रेखा–अमिताभ ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, सहेली ने किया बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन और रेखा की कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित दास्तानों में शामिल है। पर्दे पर उनकी जोड़ी सुपरहिट रही, तो निजी जिंदगी में भी उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। अफेयर की खबरें उड़ती रहीं, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 1:23 PM
रेखा–अमिताभ ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, सहेली ने किया बड़ा खुलासा
अब सालों बाद लेखिका और फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने इस अधूरी कहानी पर से पर्दा उठाया है

अमिताभ बच्चन और रेखा—ये दो नाम आते ही बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक अपने आप जहन में उभर आती है। दशकों बीत जाने के बाद भी इन दोनों को लेकर चर्चाओं का बाजार आज भी उतना ही गर्म है। पर्दे पर उनकी जोड़ी ने जितना जादू बिखेरा, उतनी ही सुर्खियां उनकी निजी जिंदगी ने भी बटोरीं। फिल्मों में नजर आने वाली उनकी गहरी केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया, तो वहीं रियल लाइफ में उनकी नजदीकियों की कहानियां इंडस्ट्री के गलियारों में खूब गूंजती रहीं। अफेयर की खबरें बार-बार सामने आईं, लेकिन अमिताभ और रेखा दोनों ने ही कभी खुलकर अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। यही चुप्पी शायद उनकी कहानी को और रहस्यमय बनाती है।

समय के साथ हालात बदले, रास्ते अलग हुए, लेकिन आज भी जब इन दोनों का जिक्र होता है, तो पुरानी यादें और अधूरी दास्तानें ताजा हो जाती हैं। ये कहानी सिर्फ दो सितारों की नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे अनकही मोहब्बतों में से एक मानी जाती है।

साथ काम, साथ चर्चाएं

‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने के दौरान अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। कैमरे के पीछे भी दोनों के करीब होने की बातें होती रहीं, लेकिन ये रिश्ता कभी सार्वजनिक नहीं हो सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें