Get App

Border 2: क्या 'धुरंधर' की तरह 'बॉर्डर 2' को भी मिलेगा झटका? खाड़ी देशों में फिल्म हो सकती है बैन!

Border 2: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज़ की अनुमति नहीं मिलेगी। वजह है फिल्म की कहानी और उसका राजनीतिक संदर्भ, जिसे लेकर वहां के सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:43 PM
Border 2: क्या 'धुरंधर' की तरह 'बॉर्डर 2' को भी मिलेगा झटका? खाड़ी देशों में फिल्म हो सकती है बैन!

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' कल सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली थी, लेकिन खाड़ी देशों से बुरी खबर आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान जैसे देशों में फिल्म को रिलीज की मंजूरी नहीं मिली। 'पाकिस्तान विरोधी' दृश्यों के चलते यह फैसला लिया गया, जो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ हुई घटना की याद दिला रहा है। मेकर्स ने आखिरी प्रयास किए, लेकिन समय कम होने से उम्मीदें धुंधली पड़ गईं।

'धुरंधर' की तरह नुकसान की आशंका

हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर' को भी इन्हीं देशों में बैन का सामना करना पड़ा था। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इससे लगभग 50-90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली। खाड़ी बाजार भारतीय एक्शन फिल्मों के लिए सोने की खान रहा है, जहां दर्शक देशभक्ति और वॉर ड्रामा का स्वाद चखने को बेताब रहते हैं। 'बॉर्डर 2' के मेकर्स को भी यही चिंता सता रही है, लेकिन वे भरोसा जता रहे हैं कि देशभर की कमाई बैन के असर को कम कर देगी।

सनी देओल की फिल्मों का पुराना ट्रेंड

यह पहली बार नहीं है जब सनी देओल की ऐसी फिल्म को ठप्पा लगा। 2023 की 'गदर 2' भी खाड़ी में नहीं रिलीज हुई थी। ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' (2024) को भी पुलवामा हमले के चित्रण पर विवाद झेलना पड़ा। 'टाइगर 3', 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्में इसी श्रेणी में आती हैं, जहां भारत-पाकिस्तान संबंधों को दर्शाने वाले सीन संवेदनशील ठहराए जाते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे बैन से ओवरसीज कलेक्शन पर 10 मिलियन डॉलर तक का झटका लग सकता है।

फिर भी उम्मीदें बरकरार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें