IMD Heavy Rain Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 20 से अधिक राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा वीकली वेदर बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 3 से 4 दिनों में यह देश के कई अन्य हिस्सों को कवर कर लेगा। आईएमडी ने 26 जून से 2 जुलाई तक के मौसम के लिए विस्तृत राज्यवार पूर्वानुमान जारी किया है।
