Gold Rate Today: सावन के दूसरे सोमवार को सोना हुआ सस्ता, 10 बड़े शहरों में इतनी रह गई कीमत

Gold Rate Today: बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 8180 रुपये तक ​बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7600 रुपये तक महंगा हुआ। बीते सप्ताह चांदी का भाव 10000 रुपये ​बढ़ा। सोमवार को सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 11:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

देश में सावन मास के दूसरे सोमवार यानि कि 10 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 152540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में कीमत घटकर 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अन्य शहरों में भी ​सोने का भाव गिरा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 8180 रुपये तक ​बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7600 रुपये तक महंगा हुआ।

वैश्विक बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट है। इसकी वजह है कि पिछले सेशन में कीमतें 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशक मुनाफा-वसूली कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,330.46 डॉलर प्रति औंस पर है। जुलाई में U.S. नॉन-फार्म पेरोल में 23000 जॉब्स की गिरावट दर्ज की गई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 139840 152540
मुंबई 139640 152340
अहमदाबाद 139740 152440
चेन्नई 138990 151630
कोलकाता 139640 152340
हैदराबाद 139640 152340
जयपुर 139840 152540
भोपाल 139740 152440
लखनऊ 139840 152540
चंडीगढ़ 139840 152540

Income Tax Refund: अभी तक इनकम टैक्स रिफंड नहीं आया? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

रॉयटर्स के मुताबिक, KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर का मानना है कि निकट भविष्य में सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर बना रहेगा।

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। 10 अगस्त की सुबह कीमत 244900 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते सप्ताह में चांदी का भाव 10000 रुपये ​बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.77 डॉलर प्रति औंस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।