Shivalik Bimetal Share Price: स्मॉलकैप प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Shivalik Bimetal Controls के शेयरों में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा। सोमवार को शेयर 20% चढ़कर 1,105.05 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें 20% का अपर सर्किट लगा था। यानी सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 40% उछल गया।
