Get App

Croma पर iPhone की कीमतों में भारी कटौती, iPhone 15, 16 और 17 हुए सस्ते, जानें कीमत और ऑफर्स

अगर आप भी नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे डिस्काउंट का वेट कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किफायती साबित हो सकती है है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर Croma पर एक बहुत ही कमाल की सेल चल रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 9:45 AM
Croma पर iPhone की कीमतों में भारी कटौती, iPhone 15, 16 और 17 हुए सस्ते, जानें कीमत और ऑफर्स
iPhone 15, 16 और 17 हुए सस्ते, Croma पर मिल रही बड़ी छूट

अगर आप भी नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे डिस्काउंट का वेट कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किफायती साबित हो सकती है है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर Croma पर एक बहुत ही कमाल की सेल चल रही है। जहां पर आपको iPhone 17 सीरीज पर ऐसे ऑफर्स मिलेंगे,  जो आपको सच में हैरान कर देंगे। आइए जानते हैं ऑफर्स से जुड़ी पूरी डिटेल।

iPhone 17 Pro पर है सबसे बड़ा ऑफर

इस सेल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन iPhone 17 Pro है। वैसे तो इस धांसू फोन की असली कीमत (MRP) ₹1,34,900 है। लेकिन Croma सेल में यह आपको सिर्फ ₹94,490 में मिल सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपको यह डिस्काउंट कैसे मिलेगा:

इस ऑफर में सबसे पहले iPhone 17 Pro की कीमत घटाकर ₹1,30,490 कर दी गई है। इसके बाद बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, अगर आप अपना पुराना iPhone 14 एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू और बोनस को मिलाकर ₹32,000 तक का फायदा उठाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें