IMD Weather Update: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 नवंबर 2026 को मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, घना कोहरा और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।
