Women Day Special: वुमन डे पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ होगा ‘मां’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Women Day Special: वुमन डे पर मैरी कॉम, शाबाश मिथु, मर्दानी 2, यशोदा, मीमी, दामिनी, नीरजा और स्त्री 2 जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। ये सभी फिल्में ऐसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं, जो मुश्किल हालात से लड़ती हैं और अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement
50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ होगा ‘मां’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Women Day Special: महिला दिवस के मौके पर जियोस्टार के हिंदी मूवी चैनल्स खास आयोजन कर रहे हैं। नेटवर्क अपने नौ चैनलों पर 50 ऐसी फिल्में दिखाएगा जिनमें कहानी की कमान महिलाओं के हाथ में है। इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी खास बात फिल्म मां का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर है, जिसमें काजोल नजर आएंगी। फिल्म 7 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी और 8 मार्च को दोपहर 12 बजे दोबारा टेलीकास्ट होगी।

इस मौके पर मैरी कॉम, शाबाश मिथु, मर्दानी 2, यशोदा, मीमी, दामिनी, नीरजा और स्त्री 2 जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। ये सभी फिल्में ऐसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं जो मुश्किल हालात से लड़ती हैं और अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

यह कार्यक्रम नेटवर्क के बाकी चैनलोंस्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार उत्सव मूवीज, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्सपर भी दिनभर चलेगा।


फिल्म ‘मां’ एक मां के प्यार, हिम्मत और अपने बच्चे के लिए हर हद तक जाने की कहानी है। काजोल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह फिल्म महिला दिवस के खास मौके पर टीवी पर आ रही है और अब यह देशभर के परिवारों तक पहुंचेगी।

नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि इन 50 फिल्मों के जरिए महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उनके सफर को सलाम किया जा रहा है। महिला दिवस पर यह पूरा दिन खास तौर पर महिलाओं की कहानियों को समर्पित रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।