Yamla Pagla Deewana Re-Release: थिएटर में री-रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना', नोट कर लें रिलीज डेट

Yamla Pagla Deewana Re-Release: बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाने की योजना बनाई जा रही है। धर्मेंद्र के फैंस उनकी इस यादगार फिल्म को दुबारा से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
धर्मेंद्र के फैंस के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है

Yamla Pagla Deewana Re-Release: बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच उनके सिनेमा में दिए गए योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी सुपरहिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाने की योजना बनाई जा रही है। धर्मेंद्र के फैंस के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि अब वे उनकी इस यादगार फिल्म को दुबारा से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

री-रिलीज होगी धर्मेंद्र की ये फिल्म

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ये री-रिलीज धर्मेंद्र के भारतीय सिनेमा में दिए गए बड़े योगदान और उनकी पीढ़ियों तक बनी रहने वाली लोकप्रियता को सम्मान देने के लिए की जा रही है। सूत्र ने बताया, “यमला पगला दीवाना की री-रिलीज उस आदमी को ट्रिब्यूट देगी जिसे सब प्यार करते थे और जिसने सिनेमा की दुनिया में एक गहरी छाप छोड़ी। ये फिल्म री-रन के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि ये बहुत पुरानी नहीं लगती, आज भी फ्रेश और एंटरटेनिंग है। इसमें धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी नजर आते हैं।”


इस दिन होगी रिलीज

सूत्र ने आगे बताया कि मौजूदा बॉक्स ऑफिस हालात को देखते हुए फिल्म की री-रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले ‘यमला पगला दीवाना’ को इस शुक्रवार, 19 दिसंबर को दोबारा रिलीज करने की योजना थी। लेकिन ‘धुरंधर’ की मजबूत बॉक्स ऑफिस पकड़ को देखते हुए, फिल्म के राइट्स रखने वाले NH स्टूडियोज ने ये प्लान बदलने का फैसला किया है। अब ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा।

क्या है फिल्म की कहानी

साल 2011 में आई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। समीर कर्णिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ का नाम धर्मेंद्र की 1975 की फिल्म प्रतिज्ञा के मशहूर गाने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ से लिया गया है। इसी गाने का रीमिक्स वर्जन 2011 की फिल्म में भी शामिल किया गया था। फिल्म की कहानी कनाडा में रहने वाले एक भारतीय युवक की है, जो अपने बिछड़े पिता और भाई को ढूंढने के लिए बनारस पहुंचता है। इसके बाद तीनों पंजाब जाते हैं, जहां छोटे भाई की प्रेम कहानी और उसके अजीब परिवार के चलते कई मजेदार और दिलचस्प हालात पैदा होते हैं।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म धर्मेंद्र के लंबे और यादगार फिल्मी सफर की आखिरी पेशकश मानी जा रही है।

'अपनी लाइफ में प्यार खोने के बाद...' अपने दिवंगत पति संजय कपूर को याद कर इमोशनल हुई प्रिया सचदेव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।