'अपनी लाइफ में प्यार खोने के बाद...' अपने दिवंगत पति संजय कपूर को याद कर इमोशनल हुई प्रिया सचदेव

Priya Sachdev Kapur: बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक निधन के बाद इस साल प्रिया सचदेव कपूर का जन्मदिन पहले से बिल्कुल अलग रहा। इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रिया ने अपने दर्द के बारे में खुलकर बात की है

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 10:28 PM
Story continues below Advertisement
प्रिया सचदेव कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय का लिखा हुआ एक पुराना बर्थडे मैसेज शेयर किया

Priya Sachdev Kapur: दिवंगत संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर से कारोबारी जगत और उनके करीबियों में गहरा सदमा लगा था। वहीं संजय की अचानक निधन के बाद इस साल प्रिया सचदेव कपूर का जन्मदिन पहले से बिल्कुल अलग रहा। प्रिया सचदेव ने अपने इमोशन को सोशल मीडिया पर एक बहुत ही पर्सनल और इमोशनल मैसेज के जरिए शेयर किया है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रिया ने अपने दर्द के बारे में खुलकर लिखा। उन्होंने कहा कि ये दिन उनके लिए इसलिए और भी मुश्किल था, क्योंकि संजय से जुड़ी कई यादें बार-बार सामने आ रही थीं, जिन्हें संभाल पाना आसान नहीं था।

प्रिया ने शेयर किया पोस्ट


प्रिया सचदेव कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय का लिखा हुआ एक पुराना बर्थडे मैसेज शेयर किया। उस मैसेज में संजय ने रिश्ते और परिवार की अहमियत बताई थी और प्रिया को अपने परिवार की ताकत और जीवन भर की साथी कहा था। इसे शेयर करते हुए प्रिया ने बताया कि सालों से मिलने वाली ये जन्मदिन की शुभकामनाएं उनके लिए कितनी खास और कीमती रही हैं। अपने पोस्ट में प्रिया ने लिखा, “आज मेरे लिए बहुत मुश्किल दिन है। मैं हमेशा आपके बर्थडे कार्ड और शुभकामनाओं का इंतजार करती थी, जो प्यार, अपनापन और तारीफ से भरे होते थे। अपनी जिंदगी का प्यार खोने के बाद, मैं अपनी जिंदगी का जश्न नहीं मना सकती।”

 

बच्चों ने किया विश

अपने दुख के बीच प्रिया ने उन छोटे लेकिन दिल को छू लेने वाले पलों का भी जिक्र किया, जिनसे उन्हें संजय की मौजूदगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि उस दिन उनके बच्चे उनकी सबसे बड़ी ताकत बने। अजारियास ने उनके लिए बर्थडे कार्ड बनाया, जबकि सफीरा आधी रात को उन्हें विश करने के लिए जागती रहीं। प्रिया ने कहा कि इन प्यारे इशारों में वही प्यार झलकता था, जो संजय हमेशा उन्हें फील कराते थे। उन्होंने लिखा, “छोटे-छोटे पलों में मुझे आपका अपने करीब होना महसूस होता है। बच्चों के जरिए मुझे वही प्यार और अपनापन दिखाई देता है, जो आपने हमेशा मुझे दिया था और इससे मुझे लगता है कि आप आज भी हमारे साथ हैं।”

कब हुआ था संजय कपूर का निधन

बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत से कारोबारी और फिल्मी जगत हर कोई हैरान था। 19 जून को साउथ दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनकी दूसरी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। 2016 में तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की। संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियास है, जबकि प्रिया की बेटी सफीरा उनकी पिछली शादी से हैं, जो होटल कारोबारी विक्रम चटवाल से हुई थी।

जिस आइडिया को 15 स्टूडियो ने ठुकराया, उसने Netflix कैसे बनाया कंटेंट की दुनिया का बादशाह?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।