Kiara Advani As Nadia: यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक किया रिलीज

Kiara Advani As Nadia: यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का पहला लुक रविवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 12:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक किया रिलीज

Kiara Advani As Nadia: कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' में उनके किरदार नादिया का पहला लुक रविवार सुबह जारी किया गया है। फिल्म के लीड एक्टर यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा के किरदार का पोस्टर साझा किया, जिसे कियारा और फिल्म निर्माताओं ने भी शेयर किया है। 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर एडल्ट्स' कियारा की इस साल मां बनने के बाद पहली फिल्म है, और यश की मेगा सक्सेसफुल फिल्म 'केजीएफ' फ्रैंचाइज़ी के 2022 में खत्म होने के बाद पहली फिल्म है।

यश ने कियारा का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “पेश है कियारा आडवाणी, नादिया के रूप में - बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा।” पोस्टर में कियारा काले रंग के ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई स्लिट गाउन में डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट के बीच खड़ी हैं और कैमरे से दूर, गहरी सोच में डूबी हुई नजरों से देख रही हैं।

उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कियारा का लगभग गॉथिक लुक देखकर फैंस उनकी तुलना टिम बर्टन की फिल्मों के किरदारों और यहां तक ​​कि डीसी कैरेक्टर हार्ली क्विन से कर रहे हैं। एक कमेंट में लिखा था, “वह लेडी जोकर जैसी लग रही हैं।” दूसरे ने कहा, “नादिया के रूप में कियारा अभी से ही दमदार लग रही हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)


यश के प्रशंसकों ने भी पोस्टर की खूब तारीफ की और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कमेंट सेक्शन भर दिया। कई लोगों का मानना ​​है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ देगी, क्योंकि दो केजीएफ फिल्मों की सफलता के बाद यश को पेन इंडिया स्टारडम मिलने के बाद यह उनकी पहली बड़ी परियोजना है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इन फिल्मों ने दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और यश को कन्नड़ स्टार से देश भर में लोकप्रिय सुपरस्टार बना दिया।

टॉक्सिक का निर्देशन गीथू मोहनदास ने किया है। यश और कियारा के अलावा, इसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं। फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है और यह उगादी के अवसर पर 19 मार्च, 2026 को छह भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।