Get App

Toxic Running Timing: यश की ‘टॉक्सिक’ बनेगी मैराथन फिल्म, ईद पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी सीधी टक्कर

Toxic Running Timing: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स* को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट होगा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 9:13 AM
Toxic Running Timing: यश की ‘टॉक्सिक’ बनेगी मैराथन फिल्म, ईद पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी सीधी टक्कर

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज से ठीक पहले सुर्खियों में छाई हुई है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज बनने जा रही है। निर्देशक गीतू मोहनदास की इस पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर की रनिंग टाइम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट) होगी, जो दर्शकों को एक लंबे लेकिन रोमांचक सफर पर ले जाएगी।

यह खुलासा बॉलीवुड हंगामा और गुल्टे जैसी रिपोर्ट्स से आया है, जहां बताया गया कि फिल्म का फाइनल कट अभी लॉक नहीं हुआ, लेकिन यह 3 घंटे 15 से 20 मिनट के आसपास सेट है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' भी रिलीज हो रही है, जिसकी रनिंग टाइम 3 घंटे 40 मिनट बताई जा रही है। दोनों मेगा बजट फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर होगी, जो 2026 की सबसे बड़ी जंग साबित हो सकती है। पहले अफवाहें थीं कि 'टॉक्सिक' दो भागों में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

फिल्म 1940 से 1970 के दशकों पर सेट है, जहां यश ड्रग कार्टेल का साम्राज्य खड़ा करने वाले एक खूंखार गैंगस्टर के दोहरे रोल में नजर आएंगे । हाल ही में रिलीज हुए ग्लिम्प्स ने यश के इस ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया, जो युवा और खतरनाक लुक में धमाल मचाने को तैयार हैं। कियारा आडवाणी, नयंतारा, तारा सुतारिया, हूमा कुरैशी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। रवि बस्रुर का संगीत और जेजे पेरी व अंबरीव की एक्शन कोरियोग्राफी इसे ग्रैंड बनाएगी। फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

आज के दौर में लंबी फिल्में ट्रेंड बन गई हैं। 'एनिमल' (3 घंटे 21 मिनट), 'बॉर्डर 2' (3 घंटे 19 मिनट) और 'धुरंधर' (3 घंटे 34 मिनट) जैसी हिट्स ने साबित किया कि अगर कहानी पकड़ रखे, तो दर्शक थकान महसूस नहीं करते हैं। मेकर्स का दावा है कि 'टॉक्सिक' में इतना मसाला और इमोशन है कि तीन घंटे जैसे उड़ जाएंगे। यश के फैंस तो पहले ही बेकरार हैं, और यह रनिंग टाइम उनकी उम्मीदों को और बढ़ा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि यह महाकाव्य बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें