Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने वाईआरएफ की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। सालों बाद, हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'धुरंधर' को अपार सफलता मिली है, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की सराहना की है और रणवीर इस प्रशंसा के लिए बेहद आभारी हैं।
