Year Ender 2025: ओपनिंग वीकेंड पर ही कमाएं खूब पैसे, 2025 में इन फिल्मों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स... फैंस के दिलों पर किया राज!

Year Ender 2025: इस साल की शुरूआत बॉलीवुड में जोरदार रही। इसके साथ ही ये साल कुछ दिनों बाद खत्म होने वाला है ऐसे में मूवी लवर्स के लिए ये जानना जरूरी है कि कौन सी फिल्मों ने सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम लूटी।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 8:43 AM

साल 2025 बॉलीवुड और पैन-इंडिया सिनेमा के लिए किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा। जहां कई फिल्मों ने उम्मीदों से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े, वहीं कुछ बड़े नाम शुरुआती वीकेंड पर ही लड़खड़ा गए। खास बात यह रही कि धुरंधर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी वह ओपनिंग वीकेंड की रेस में नंबर वन नहीं बन पाई।

टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्में (2025)

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रही इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में:

1. वॉर 2 – ₹179.25 करोड़ (4 दिन)


2. छावा – ₹121.43 करोड़

3. धुरंधर – ₹106.5 करोड़

4. थम्मा – ₹103.5 करोड़ (6 दिन)

5. हाउसफुल 5 – ₹91.83 करोड़

6. सिकंदर – ₹86.44 करोड़

7. सैंयारा – ₹84.5 करोड़

8. कांतारा: चैप्टर 1 (Hindi) – ₹75 करोड़ (4 दिन)

9. रेड 2 – ₹73.83 करोड़ (4 दिन)

10. स्काई फोर्स – ₹73.2 करोड़

दर्शकों की पसंद और ट्रेंड

- वॉर 2 और छावा ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी, जिससे साफ है कि दर्शक बड़े बजट और हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं।

- धुरंधर, हालांकि तीसरे स्थान पर रही, लेकिन रणवीर सिंह की स्टार पावर और फिल्म की चर्चा ने इसे टॉप-3 में जगह दिलाई।

- हाउसफुल 5 और सैंयारा जैसी फिल्मों ने कॉमेडी और रोमांस के जरिए दर्शकों को आकर्षित किया।

- कांतारा: चैप्टर 1 (Hindi) और रेड 2 ने रीजनल और थ्रिलर कंटेंट को पैन-इंडिया स्तर पर सफल बनाया।

‘धुरंधर’ का क्यों बिगड़ा हाल?

‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें आसमान पर थीं। फिल्म ने पहले तीन दिनों में लगभग ₹106 करोड़ की कमाई की। लेकिन लंबी रनिंग टाइम और मिश्रित समीक्षाओं ने इसे नंबर वन बनने से रोक दिया। इसके बावजूद फिल्म ने बाद के हफ्तों में स्थिर कमाई कर अपनी पकड़ मजबूत की।

इस साल का ट्रेंड साफ दिखा कि पैन-इंडिया रिलीज और बड़े बजट की फिल्में ही शुरुआती वीकेंड पर धमाका कर रही हैं। दर्शकों को हाई-विजुअल इफेक्ट्स, बड़े स्टारकास्ट और दमदार एक्शन सीक्वेंस वाली फिल्में ज्यादा भा रही हैं। वहीं, कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों ने धीरे-धीरे लंबी दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुरुआती वीकेंड पर उनका असर सीमित रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।