Get App

Year Ender 2025: क्रेज़ी से होमबाउंड तक, 7 अंडररेटेड बॉलीवुड फिल्में, जिन्हें नहीं मिला दर्शकों का प्यार

Year Ender 2025: साल 2025 खत्म होने वाला है। इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज हुई। बहुत सी फिल्मों को दर्शकों का छप्पड़फाड़कर प्यार मिला, तो वहीं कुछ इस प्यार को पाने में चूक गईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 6:15 PM
Year Ender 2025: क्रेज़ी से होमबाउंड तक, 7 अंडररेटेड बॉलीवुड फिल्में, जिन्हें नहीं मिला दर्शकों का प्यार
7 अंडररेटेड बॉलीवुड फिल्में, जिन्हें नहीं मिला दर्शकों का प्यार

Year Ender 2025:  कुछ इस तरह 2025 ने चुपचाप दर्शकों को कुछ सबसे साहसी, अलग सोच वाले और सोचने पर मजबूर करने वाली हिंदी फिल्में दीं, भले ही इनमें से कई फिल्में दर्शकों में नजर में आ नहीं पाईं। तो चलिए कुछ उन्हीं फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्हें मजबूत कहानी और परफॉर्मेंस के बावजूद होना पड़ा नजरअंदाज।

क्रेजी

2025 की उन फिल्मों में यह भी शामिल है जिसे बहुत कम चर्चा मिली, जबकि इसमें सोहम शाह की दमदार लेकिन अनदेखी अदाकारी देखने को मिली। एक आदमी और एक कार के इर्द-गिर्द घूमती यह थ्रिलर दर्शकों की सहनशक्ति और अभिनेता की काबिलियत दोनों को परखती है। हो सकता है फिल्म का अंत हर किसी को सहज न करे, लेकिन आज के शोरगुल वाले सिनेमा के दौर में यह एक निडर कोशिश के तौर पर याद की जाएगी। सोहम शाह ने साबित किया कि बॉलीवुड को ऐसे कलाकार चाहिए जो सुरक्षित रास्तों से हटकर कुछ नया करने की हिम्मत रखें।

फिल्म का संगीत भी 2025 के सबसे कम आंके गए म्यूज़िक एल्बम्स में से एक रहा। किशोर कुमार की आवाज़, नए रूप में पेश किया गया ‘गोली मार भेजे में’ और गुलज़ार–विशाल भारद्वाज की जोड़ी इसे खास बनाती है। क्रिएटिव म्यूज़िक वीडियो और अलग अंदाज़ की प्रमोशन रणनीति के साथ यह फिल्म एक पूरी कलात्मक यात्रा जैसा अनुभव देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें