Anuj Sachdeva: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अनुज सचदेवा पर हुआ अटैक, एक्टर के सिर पर आई चोट

Anuj Sachdeva: अनुज सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्टर ने बताया कि उनकी सोसायटी में रहने वाले शख्स ने उन पर अचानक से अटैक कर दिया है।

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अनुज सचदेवा पर हुआ अटैक

Anuj Sachdeva: छोटे पर्दे पर नजर आने वाले एक्टर अनुज सचदेवा पर उनकी सोसायटी में रहने वाले शख्स ने लाठी से हमला कर दिया। अनुज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो शख्स अनुज को डंडे से मारता हुआ नरज आ रहा है और गंदी गालियां भी दे रहा है। अनुज ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया है। अनुज ने हमला करने वाले शख्स की सारी डिटेल्स भी शेयर की हैं। एक्टर ने बताया कि उनके सिर से खून निकल रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक्टर पर अटैक होता है। काफी देर बाद दो सिक्योरिटी गार्ड ने आकर उस शख्स को पकड़ा। शख्स लगातार एक्टर को गालियां दे रहा था। उसने अनुज को जान से मारने की धमकियां भी दी हैं।

अनुज ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा- ये शख्स मुझे या मेरी प्रॉपर्टी को कोई भी नुकसान पहुंचाए, इससे पहले में ये सबूत मैं सभी को दिखा रहा हूं। इस शख्स ने मेरे कुत्ते पर भी अटैक करने की कोशिश की। इसने मुझे लाठी से मारा। मैंने सोसायटी ग्रुप में ये जानकारी दी थी कि ये आदमी अपनी गाड़ी को सोसायटी पार्किंग में गलत जगह पार्क करता है। मैं इसकी डिटेल्स शेयर कर रहा हूं। प्लीज इसे उन लोगों तक पहुंचाएं, जो इसके खिलाफ एक्शन लें। मेरे सिर से खून तक निकल आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Anuj Sachdeva (@apnanuj)


अनुज के काम की बात करें तो वह टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे नामी शोज में काम किया है। वह पिछली बार ओटीटी वेब सीरीज 'छल कपट' में नजर आए थे। इस सीरीज में वो काम्या अहलावत के अपोजिट रोल में हैं। सीरीज में रागिनी द्विवेदी, श्रिया पिलगांवकर, तुहिना दास जैसे स्टार्स भी हैं। इसके अलावा वो टीवी शोज 'ध्रुव तारा-समय सदी से परे' में मान सिंह के रोल में नजर आ चुके हैं।

अनुज ने सबकी लाडली बेबो, किस देश में है मेरा दिल, साजन घर जाना है, सपना बाबुल का बिदाई, ससुराल गेंदा फूल, साथ निभाना साथिया, मन की आवाज प्रतिज्ञा, फिर सुबह होगी, वो तो है अलबेला, नच बलिए 9 में भी काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।