Credit Cards

Sonakshi Sinha: प्रेग्नेंसी रूमर्ड के बीच जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा के पेट पर रखा हाथ, पैप के सामने मस्ती करते आए नजर

Zaheer Iqbal: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के मां बनने की खबरें हर तरफ फैली हुई हैं। इस बीच इन खबरों पर जहीर इकबाल ने पैप के सामने मजेदार रिएक्शन दिया और सोनाक्षी को परेशान करते नजर आए।

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
प्रेग्नेंसी रूमर्ड के बीच जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा के पेट पर रखा हाथ

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल संग अपनी लाइफ को बिताने का फैसला किया है। जहीर और सोनाक्षी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में बने रहते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है, तब से कपल पब्लिकली एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है।

उनके वीडियोज और फोटोज वायरल इंस्टाग्राम पर वायरल होते रहते हैं। सोनाक्षी इन दिनों प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में रैंप वॉक की थी। इस दौरान वो रेड कलर की अनारकली सूट में थीं. वहीं उनके पति जहीर ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

सोनाक्षी की इस दौरान की फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज के बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। अब सोनाक्षी और जहीर का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जहीर प्रैंक सोना के साथ करते दिख रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर हाल में दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान जहीर पैपराजी के सामने सोनाक्षी के पेट पर हाथ लगाते हैं। इसके बाद सोनाक्षी हंसते हुए जहीर को पीछे की और ढकेलती हैं। फिर जहीर कहते हैं- मैं मजाक कर रहा हूं। इस दौरान अरबाज और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वान खान भी उनके साथ थे। जहीर निर्वान खान के पेट पर भी हाथ फैरते हैं। जहीर का ये मस्तीभरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


इस दीवाली पार्टी के लिए सोनाक्षी ने ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने लॉन्ग ईयररिंग्स पहने थे, साथ ही मिडिल पार्टेड हेयरबन किया था। सोनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने मैचिंग पर्स भी कैरी किया। वहीं जहीर इकबाल को ब्लू कलर के कुर्ते में देखा गया।

बता दें कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनकी शादी की प्राइवेट सेरेमनी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सोनाक्षी के शादी के बाद से कई बार प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने इन अफवाहों को हमेशा गलत बताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।