Zareen Khan: ‘हर दूसरे सीन में या तो किस की ज़रूरत थी या मुझे ब्रालेट में दिखाने की’, ज़रीन खान ने 'अक्सर 2' को लेकर खोला राज
Zareen Khan: हेट स्टोरी 3 के बाद ज़रीन खान को बॉलीवुड में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उन्हें लगा कि अक्सर 2 को लेकर उन्हें गुमराह किया गया था, लेकिन उन्होंने पैसों के नुकसान से बचने के लिए फिल्म पूरी की थी।
‘हर दूसरे सीन में या तो किस की ज़रूरत थी या मुझे ब्रालेट में दिखाने की’
Zareen Khan: ज़रीन खान ने 'हेट स्टोरी 3' में अभिनय करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मिली आलोचनाओं के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कारण बॉलीवुड में लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की और उनकी अभिनय क्षमता पर सवाल उठाए। ज़रीन ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 'हाउसफुल 2' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों में काम किया, जो दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।
हालांकि, अभिनेत्री ने बताया कि 'हेट स्टोरी 3' के बोल्ड सीन के कारण इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन पर गलत कमेंट किए गए। पूजा भट्ट द्वारा होस्ट किए गए एक पॉडकास्ट में बात करते हुए ज़रीन ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें नीचा दिखाया जा रहा हो। हेट स्टोरी करने के बाद, बहुत से लोग मुझे नीचा दिखाने लगे—खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग। वे कहते थे, ‘क्योंकि वह एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए उसने कपड़े उतारने का फैसला किया।
हेट स्टोरी 3 की सफलता के बाद, ज़रीन को 2006 में आई फिल्म अक्सर के सीक्वल अक्सर 2 के लिए संपर्क किया गया। इस फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया था। अभिनेत्री ने बताया कि शुरुआत में उन्हें फिल्म को एक नॉयर थ्रिलर के रूप में बताया गया था और यह हेट स्टोरी 3 से अलग थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद, उन्होंने देखा कि कई सीन में किस या बोल्ड ड्रेस शामिल थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बहुत ही सधी हुई अंग्रेज़ी में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा, ‘हम कोई नफ़रत की कहानी नहीं बना रहे हैं। हम एक जॉनर नॉयर बना रहे हैं,’ या कुछ इसी तरह की बात। मैंने सोचा, ठीक है । लेकिन सेट पर पहुंचते ही, लगभग हर दूसरा सीन किस के साथ खत्म होता था या अचानक मुझे ब्रा या इसी तरह के किसी कपड़े में दिखने को कहा जाता था।
ज़रीन ने कहा कि उन्हें बोल्ड सीन करने में कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन उन्हें लगा कि फिल्म वैसी नहीं थी जैसी उन्होंने शुरू में तय की थी। मैंने उनसे कहा, ‘मुझे ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे बिल्कुल अलग ब्रीफ दिया था। अब, सिर्फ इसलिए कि आपने वह फिल्म देखी, आप ये सब जोड़ना चाहते हैं।’ बाद में मुझे एहसास हुआ कि निर्देशक अपने काम में मजबूत नहीं थे। वह निर्माताओं को कहानी का एक रूप बताते थे और मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर शाहिद आमिर को दूसरा।
अभिनेत्री ने बताया कि बहुत ज़्यादा दुश्मनी थी। निर्माता अचानक मुझसे लगभग हर सीन में ब्रा वाला सीन, किस या कुछ इंटीमेट करने को कह रहे थे, सिर्फ़ इसलिए कि मैंने पहले ऐसी एक फ़िल्म की थी। यह ठीक नहीं है। समस्याओं के बावजूद, ज़रीन ने कहा कि उन्होंने फ़िल्म पूरी करने का फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि वह निर्माताओं को आर्थिक रूप से प्रभावित नहीं करना चाहती थीं।
जरीन ने कहा कि मैं नखरे दिखाने वाली नहीं हूं। मुझे पता है कि लोगों का पैसा दांव पर लगा है, इसलिए मैं हमेशा बातचीत करके बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करती हूं। लेकिन जब तक फ़िल्म पूरी हुई, हालात इतने बिगड़ गए थे कि मुझे अपनी ही फ़िल्म की स्क्रीनिंग में आमंत्रित तक नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय की रिपोर्टों में उन्हें काम करने में मुश्किल बताया गया था। एक्ट्रेस बोलींज ऐसे लेख छपे थे जिनमें कहा गया था कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मेरे पास अभी भी निर्देशक के मैसेज हैं जिनमें वह निर्माताओं के बारे में मुझसे शिकायत करते हैं—लेकिन जो हो गया सो हो गया। निर्देशक अनंत महादेवन ने इससे पहले डीएनए इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए फिल्म का बचाव किया था।
उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में मुझसे ज़्यादा तैयारी किसी की नहीं होती। लोग कम बजट की फिल्मों के लिए पूरी स्पष्टता और योजना के साथ मेरे पास आते हैं। मुझे भ्रम, अतिरिक्त शॉट्स आदि के आरोपों को पढ़कर हंसी आई। मैं रिहर्सल किसी नाटक की तरह करता हूं। रिहर्सल के दौरान हर शॉट को समझाया जाता है। उन्होंने फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचनाओं का भी जवाब दिया।
निर्देशक ने कहा था कि ज़रीन को शायद इस तरह की शूटिंग की आदत नहीं थी। जहां तक किसिंग सीन की बात है, मैंने बार-बार कहा है कि कुछ किसिंग सीन से फिल्म कामुक नहीं बन जाती। आजकल तो हर दूसरी फिल्म में किसिंग सीन होते हैं—यहां तक कि करण जौहर की फिल्मों में भी।
मेरी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं था। असल में, हमने लंबे किसिंग सीन शूट किए थे, लेकिन हमें ‘ए’ सर्टिफिकेट नहीं चाहिए था क्योंकि हम चाहते थे कि महिलाएं फिल्म देखें, इसलिए हमने उन्हें एडिट कर दिया। फिल्म की कहानी भी ज़रीन के किरदार पर ही आधारित है। वह पूरी शूटिंग और डबिंग सेशन में मौजूद रहीं और नतीजों से बेहद खुश थीं। अगर ऐसा कुछ होता तो अब तक सामने आ चुका होता। उन्होंने तो अपने इंटरव्यू में खुशी-खुशी यह भी कहा था कि वह महिला प्रधान फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थीं! मुझे नहीं पता कि उन्हें उकसाया गया है या नहीं, लेकिन उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।”