Zeenat Aman Dance: हिंदी सिनेमा में 60 के दशक में अपनी बोल्डनेस से सनसनी मचाने वाली ज़ीनत अमान ने 19 नवंबर को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हालांकि ज़ीनत अमान बर्थडे को काफी पर्सनल तरीके से परिवार के बीच मनाना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उनके दोस्तों ने उनके लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में उन्होंने ऐसा डांस किया । अर्चना पूरन सिंह ने ज़ीनत का एक वीडियो शेयर किया है।
गुरुवार को, अर्चना ने इंस्टाग्राम पर ज़ीनत अमान के जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में, ज़ीनत चॉकलेट केक काटती नज़र आ रही हैं, जबकि उनके आस-पास मौजूद दोस्त गाने पर डांस करते दिख रहे हैं और 'हैप्पी बर्थडे' गा रहे हैं। वीडियो में ज़ीनत और अर्चना के बीच प्यारी-प्यारी बातें होती भी दिख रही हैं। ज़ीनत पीले रंग के खूबसूरत कढ़ाई वाले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए, अर्चना ने बताया कि उन्होंने पार्टी में ज़ीनत के साथ आइकॉनिक गाने दम मारो दम पर डांस किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे ज़ीनत। कल रात तुम्हारे साथ दम मारो दम पर डांस करना मेरे लिए इस शाम का सबसे यादगार पल था। काश मैं इसे कैमरे में कैद कर पाती। उस इंसान को ढेर सारा प्यार जिसने हमेशा अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जी है और लाखों लोगों के लिए, जिनमें मैं भी शामिल हूं, एक आइकॉन बनी हुई है! तुम्हें प्यार।
ज़ीनत अमान ने भी घर पर केक और फूलों की डेकोरेशन वाली फोटोज को शेयर किया है। शेयर कर उन्होंने लिखा- कैंडिल्स, फूल और केक, वाह! फोटोज में जीनत ब्लू सूट में दिख रही हैं। ढेर सारे केक के साथ उन्होंने कई सारी तस्वीरों को शेयर किया।
उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा पार्टी ज्यादा नहीं करती हूं, लेकिन कल रात मुझे अपनी प्यारी दोस्त पम्मी की पार्टी में जाना पड़ा। हे भगवान! उन बड़े-बड़े पंजाबियों ने मुझे केक काटने और नाचने पर मजबूर कर दिया, जैसा मैंने बरसों से डांस नहीं किया था! और तो और, उन्होंने माइक्रोफ़ोन पर मेरे जन्मदिन का ऐलान करके मुझे बहुत इम्बेरिस भी किया। यह सब करना बहुत मज़ेदार था, लेकिन मुझे फिर भी नॉर्मल चीजों से खुशी मिलती है।"
एक्ट्रेस पिछली बार नेटफ्लिक्स सीरीज़ "द रॉयल्स" में नजर आई थीं। वह अगली बार फ़राज़ आरिफ़ अंसारी की "बन टिक्की" में शबाना आज़मी और अभय देओल के साथ नज़र आएंगी। मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर जनवरी 2025 में 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।