COVID Cases: क्या कोरोना की फिर होगी वापसी? अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, दहशत में लोग

COVID Cases in USA: छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। COVID-19 केस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है जब इन्फ्लूएंजा भी तेजी से फैल रहा है। हजारों अमेरिकी बुखार, दर्द, गले में खराश और दूसरी बीमारियों से बीमार पड़ रहे हैं

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर अमेरिका में एक बार फिर लोग दहशत में आ गए हैं

COVID Cases in USA: कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर एक बार फिर लोग दहशत में आ गए हैं। दरअसल, अमेरिका के कुछ इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही पूरे अमेरिका में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। COVID-19 केस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है जब इन्फ्लूएंजा भी तेजी से फैल रहा है। छुट्टियों से पहले और साल के सबसे बिजी ट्रैवल टाइम में से एक के दौरान हजारों अमेरिकी बुखार, दर्द, गले में खराश और दूसरी बीमारियों से बीमार पड़ रहे हैं। इससे एक बार फिर से स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई हैं।

क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे त्योहारों के कारण दुनियाभर से लोग बड़ी संख्या में अमेरिकी यात्रा कर रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ लोग समारोहों में शामिल हो रहे हैं। ठंडा मौसम, बंद जगहों में भीड़ और वैक्सीनेशन की कम दर मिलकर कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा (फ्लू) दोनों के मामलों को बढ़ाने में भूमिका निभा रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में अमेरिका में गर्मियों के आखिर में कोरोनावायरस की एक लहर देखी गई। ये XFG स्ट्रेटस वेरिएंट की वजह से फैली थी। एक्सपर्ट का कहना है कि पतझड़ के मौसम में कुछ समय शांत रहने के बाद COVID फिर से तेजी पकड़ रहा है।


31 राज्यों में दशहत!

16 दिसंबर तक U.S. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का अनुमान है कि 31 अमेरिकी राज्यों में COVID-19 संक्रमण बढ़ रहे हैं या बढ़ने की आशंका है। ज्यादातर केस ओमीक्रॉन सब-वेरिएंट की तरह खतरनाक हैं। जैसे-जैसे लोग छुट्टियां मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं कि COVID-19 को फैलने के भरपूर मौके मिलेंगे। इससे भी बड़ी बात यह है कि बहुत कम अमेरिकियों ने अपडेटेड COVID शॉट लगवाया है।

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, 13 दिसंबर तक अमेरिका में सिर्फ 15.8% वयस्कों और 7.5% बच्चों को 2025-2026 का COVID-19 वैक्सीन लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में COVID-19 संक्रमणों में बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका है।

इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी इजाफा

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर डॉ. विलियम शैफनर ने TODAY.com को बताया, "इन्फ्लूएंजा में पिछले हफ्ते बड़ी उछाल आई है... लेकिन COVID भी अधिक तेजी से बढ़ रहा है।" पैन्डेमिक मिटिगेशन कलेक्टिव के COVID फोरकास्टिंग मॉडल का अनुमान है कि 22 दिसंबर तक अमेरिका में रोजाना 7,00,000 से ज्यादा नए इन्फेक्शन हो रहे हैं।

अब से 31 दिसंबर के बीच ट्रांसमिशन में तेज बढ़ोतरी होगी। शैफनर का कहना है कि COVID के कारण हॉस्पिटलाइज़ेशन धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शैफनर ने कहा कि COVID इन्फेक्शन में बढ़ोतरी चिंता की बात है। लेकिन साल के इस समय के लिए यह अप्रत्याशित नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट का मामना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में संक्रमण में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Tension: जयपुर के चौमूं में दो समुदाय में सांप्रदायिक तनाव! भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, हिंसा-बवाल के बाद इंटरनेट बंद

इस साल की शुरुआत में अमेरिका में गर्मियों के अंत में कोविड-19 की एक बड़ी लहर देखने को मिली थी। उस समय संक्रमण तेजी से फैलने वाले एक्सएफजी वेरिएंट की वजह से बढ़ा था। इसे स्ट्रैटस नाम दिया गया था। हालांकि, जैसे ही सर्दियों की शुरूआत हुई थी वैसे ही संक्रमण में कुछ कमी देखी गई थी। अब फिर से मामले में बढ़ोतरी के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।