Makhana for weight loss: सुबह मखाना खाने से मोटापा होगा कंट्रोल, जानें ये आसान तरीका

Makhana for weight loss: तेज रफ्तार जिंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। लोग वजन घटाने के लिए कई उपाय आजमाते हैं, लेकिन सही डाइट न होने से असर देर से दिखता है। ऐसे में रोजमर्रा के भोजन में सही सुपरफूड शामिल करना वजन कम करने में मददगार हो सकता है

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Makhana for weight loss: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

आज की तेज रफ्तार और भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत सबसे ज्यादा नजरअंदाज होने लगी है। देर रात तक काम करना, समय पर भोजन न कर पाना और बढ़ती डिजिटल लाइफस्टाइल ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है। सुबह की जल्दबाजी में नाश्ता छूट जाना, दोपहर में फास्ट फूड और रात को भारी खाना अब आम आदत बनती जा रही है। इसके साथ ही घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी शरीर पर सीधा असर डाल रही है। नतीजा ये है कि मोटापा आज सिर्फ उम्र से जुड़ी समस्या नहीं रह गया, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। वजन बढ़ने के साथ थकान, सुस्ती और आत्मविश्वास में कमी जैसी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं।

लोग वजन घटाने के लिए जिम, योग और डाइटिंग जैसे उपाय तो अपनाते हैं, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसे में खानपान की आदतों में छोटे लेकिन सही बदलाव करना बेहद जरूरी हो गया है।

वजन घटाने में क्यों खास है मखाना


मखाना ऐसा देसी सुपरफूड है, जो कम कैलोरी और हल्का होने के कारण वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल बेहद कम होता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने की संभावना घटती है। विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से मखाना खाने से वजन को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

औषधीय गुणों से भरपूर मखाना

मखाने में सिर्फ वजन घटाने वाले गुण ही नहीं, बल्कि कई औषधीय तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए ये बेहद उपयोगी माना जाता है।

शरीर को ताकत देने वाले पोषक तत्व

मखाने में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये तत्व न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर वजन घटाने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करते हैं।

मिथिला का मखाना क्यों है खास

मिथिला क्षेत्र का मखाना अपनी गुणवत्ता और औषधीय गुणों के लिए देश-विदेश में मशहूर है। ये जल में उगने वाली फसल है और तालाबों से प्राप्त होने के कारण पूरी तरह नेचुरल मानी जाती है। यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

मखाना खाने के सही तरीके

वजन कम करने के लिए मखाने को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे हल्का भूनकर नमक-मसालों के साथ खाया जा सकता है। चाहें तो दूध में उबालकर या सलाद में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में मखाना खाने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

World Meditation Day: भागदौड़ भरी लाइफ में क्यों जरूरी है मेडिटेशन? सिर्फ 15 मिनट का योग लाइफ कर देगा आसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।