क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी हाइट लंबी और आकर्षक दिखे? लंबाई सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी अहम है। छोटी हाइट अक्सर लोगों को शर्मिंदगी और कम आत्मविश्वास देती है। बहुत से लोग महंगे सप्लीमेंट्स, जिम और एक्सरसाइज प्लान अपनाते हैं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में योगासन एक नेचुरल और असरदार तरीका साबित हो सकते हैं। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने तक सीमित नहीं हैं। कुछ खास योगासन रीढ़ की हड्डी और मसल्स को स्ट्रेच करते हैं, जिससे लंबाई बढ़ती है और पोस्चर भी सुधारता है।
रोजाना 10–15 मिनट का अभ्यास भी असर दिखा सकता है। ये तरीका सुरक्षित, आसान और प्रभावी है। साथ ही, यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे बेहतरीन योगासन जो आपकी हाइट बढ़ाने में मदद करेंगे।
त्रिकोणासन शरीर को लंबे समय तक स्ट्रेच करने का बेहतरीन तरीका है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और शरीर लंबा दिखाई देने लगता है। साथ ही, ये पोज शरीर के बैक और साइड मसल्स को मजबूत बनाता है।
ताड़ासन सबसे बेसिक लेकिन असरदार योगासन है। इसे करने से शरीर में खिंचाव आता है, रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच होती है और मसल्स ग्रोथ को प्रोत्साहन मिलता है। रोजाना सिर्फ कुछ मिनट इसे करने से आप लंबाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी महसूस करेंगे।
पश्चिमोत्तानासन पैरों और पीठ की मसल्स को स्ट्रेच करता है। इससे रीढ़ की हड्डी लंबी होती है और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। रोजाना इसे करने से शरीर के हर हिस्से में खिंचाव महसूस होगा और लंबाई बढ़ने में मदद मिलेगी।
भुजंगासन पेट की मसल्स को स्ट्रेंथ देता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। इसे नियमित करने से पोस्चर सुधारता है और शरीर लंबा दिखता है। ये योगासन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।
वृक्षासन शरीर को बैलेंस करना सिखाता है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे रीढ़ और जांघों में लचीलापन आता है। लंबे समय तक अभ्यास करने पर आप न केवल खड़े होने में बेहतर महसूस करेंगे, बल्कि हाइट में भी बढ़ोतरी होगी।
योगासन करते समय ध्यान रखें ये बातें
यदि आप इसे रोजाना अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क महसूस होगा। योग केवल हाइट बढ़ाने तक सीमित नहीं है, ये आपके पोस्चर, बैलेंस और आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई तक ले जाता है।