मछली vs प्रॉन vs चिकन: इन तीनों में सबसे फायदेमंद कौन, किसमें कितना प्रोटीन?

प्रोटीन से भरपूर भोजन की बात आते ही चिकन, मछली और प्रॉन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में से किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन और कौन-सा विकल्प सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है? आइए जानते हैं इन तीनों लोकप्रिय नॉनवेज फूड्स की खासियत और पोषण से जुड़ी अहम बातें

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 11:17 AM
मछली का मांस नरम और परतदार होता है, जो मुंह में आसानी से घुल जाता है।

नॉनवेज खाने वाले लोगों के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि मछली, प्रॉन (झींगे) और चिकन में से सेहत के लिए सबसे बेहतर विकल्प कौन-सा है। तीनों ही प्रोटीन से भरपूर माने जाते हैं और फिटनेस प्रेमियों से लेकर सामान्य लोगों तक की डाइट का हिस्सा होते हैं। हालांकि स्वाद, पोषण और स्वास्थ्य लाभों के मामले में इन तीनों की अपनी अलग पहचान है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर किस विकल्प में सबसे ज्यादा पोषण और प्रोटीन मिलता है।

चिकन

चिकन को हाई-प्रोटीन और लो-फैट फूड माना जाता है। खासकर चिकन ब्रेस्ट मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। इसका स्वाद हल्का होता है, इसलिए इसे अलग-अलग मसालों और रेसिपी के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है।


100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लगभग 27 से 31 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें आयरन, विटामिन B और कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

मछली

मछली को सिर्फ प्रोटीन का स्रोत नहीं, बल्कि ओमेगा-3 फैटी एसिड का खजाना भी माना जाता है। यह पोषक तत्व शरीर में सूजन कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मछली की बनावट चिकन की तुलना में अधिक मुलायम होती है और इसका स्वाद भी अलग होता है।

सैल्मन, टूना जैसी मछलियों में प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम मछली में औसतन 20 से 25 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, हालांकि यह मछली की किस्म पर निर्भर करता है।

प्रॉन

झींगे यानी प्रॉन आकार में भले छोटे हों, लेकिन पोषण के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यह लीन प्रोटीन का शानदार स्रोत माने जाते हैं। खास बात यह है कि इनमें कैलोरी कम होती है और शरीर को उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मिलता है।

100 ग्राम प्रॉन में लगभग 20 से 25 ग्राम प्रोटीन और करीब 115 कैलोरी होती हैं। इसके अलावा इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, सेलेनियम और सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक हैं।

स्वाद और बनावट में भी है बड़ा अंतर

मछली का मांस नरम और परतदार होता है, जो मुंह में आसानी से घुल जाता है। वहीं चिकन की बनावट अपेक्षाकृत सख्त होती है। प्रॉन का स्वाद हल्का मीठा और समुद्री फ्लेवर लिए होता है, जो इसे बाकी दोनों विकल्पों से अलग बनाता है।

आखिर सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन?

अगर सिर्फ प्रोटीन की बात करें तो चिकन थोड़ा आगे निकल जाता है। लेकिन अगर आप प्रोटीन के साथ ओमेगा-3 और दिल की सेहत के फायदे चाहते हैं तो मछली बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं कम कैलोरी में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड पाने के लिए प्रॉन शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Watermelon: रोजाना तरबूज खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, रिसर्च ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।