Health Alert: हर किसी के लिए नहीं है मोरिंगा! जानें किन लोगों को करना चाहिए सेवन

benefits Of Moringa Empty Stomach: रोज सुबह खाली पेट मोरिंगा का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को अंदर से साफ कर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है, इसलिए जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसे अपनाना चाहिए

अपडेटेड May 03, 2026 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
अगर आप बार-बार सर्दी-खांसी या वायरल से परेशान रहते हैं

मोरिंगा, जिसे सहजन या ड्रमस्टिक ट्री के नाम से भी जाना जाता है, आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे सुपरफूड इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें विटामिन A, C, E के साथ कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में भी इसे लंबे समय से औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खासतौर पर सुबह खाली पेट मोरिंगा का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

यह न सिर्फ शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच मोरिंगा एक आसान और प्राकृतिक उपाय बनकर उभर रहा है, जिसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार


मोरिंगा में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक माने जाते हैं। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए सुबह खाली पेट मोरिंगा का पानी या पत्तियां लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

अगर आप बार-बार सर्दी-खांसी या वायरल से परेशान रहते हैं, तो मोरिंगा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

मोरिंगा में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है और पेट हल्का महसूस होता है।

सूजन कम करने में असरदार

शरीर में होने वाली सूजन कई बीमारियों की वजह बन सकती है। मोरिंगा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को आराम मिलता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मोरिंगा आपकी डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

क्यों करें खाली पेट सेवन?

सुबह खाली पेट मोरिंगा लेने से शरीर इसे बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। इससे डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है और दिनभर ऊर्जा भी बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

आपकी ये एक गलती आपके बच्चे को 3 साल की उम्र में ही ऑटिज्म की ओर ढकेल सकती है! AIIMS के डॉक्टर ने किया सतर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।