Carrot Benefits: वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, जानें गाजर के 10 बड़े फायदे

Carrot Benefits: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में सेहतमंद डाइट की अहमियत बढ़ गई है। ऐसे में गाजर एक बेहतरीन सब्जी मानी जाती है। सर्दियों में मिलने वाली लाल-नारंगी गाजर स्वाद और पोषण में खास होती है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों, इम्यूनिटी और फिटनेस को बेहतर बनाए रखते हैं

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
Carrot Benefits: गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है

लाइफस्टाइल में बढ़ती भागदौड़, अनियमित खानपान और स्क्रीन पर लंबे समय तक बिताया गया समय सेहत पर सीधा असर डाल रहा है। ऐसे में रोजमर्रा की डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल करना जरूरी हो गया है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखें। गाजर इसी श्रेणी में आने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे अक्सर सर्दियों से जोड़ा जाता है, लेकिन अब ये पूरे साल आसानी से मिल जाती है। फिर भी ठंड के मौसम में मिलने वाली लाल-नारंगी गाजर स्वाद और पोषण के लिहाज से खास मानी जाती है। बदलती लाइफस्टाइल में जहां आंखों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ रहा है, वहीं गाजर आंखों की सेहत के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है।

इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ दिल, किडनी और लिवर को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कम कैलोरी होने की वजह से फिटनेस को लेकर सजग लोगों की डाइट में भी गाजर आसानी से जगह बना लेती है।

गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व


वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी इसमें मौजूद रहते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करती है गाजर

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। गाजर में पाए जाने वाले कैरोटेनॉयड्स और एंथोसायनिन्स कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से गाजर खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी को बनाती है मजबूत

गाजर में पाया जाने वाला विटामिन C शरीर में एंटीबॉडी बनाने में सहायक होता है। ये आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या में राहत

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और बाउल मूवमेंट को नियमित बनाता है, जिससे पेट साफ रहता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज मरीजों के लिए भी गाजर फायदेमंद मानी जाती है। ये नॉन-स्टार्च वाली सब्जी है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद विटामिन A और बीटा कैरोटीन डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाती है मजबूत

गाजर में कैल्शियम और विटामिन K पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। इससे जोड़ों के दर्द, गठिया और हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा कम हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाली गाजर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम

कुछ शोधों में सामने आया है कि गाजर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इससे ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज का खतरा घटता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।

त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी

गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो त्वचा को हेल्दी रखता है। ये सनबर्न से बचाने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की नमी व लचक बनाए रखने में मदद करता है। वहीं विटामिन C कोलेजन के निर्माण को बढ़ाकर स्किन को जवां बनाए रखता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

गाजर आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन और ल्युटीन आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा कम करते हैं।

गाजर खाने का सही तरीका

गाजर को कच्चा खाने से इसके पोषक तत्व सबसे ज्यादा मिलते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद, सूप, स्मूदी या जूस के रूप में भी शामिल कर सकते हैं। गाजर का हलवा भी स्वादिष्ट विकल्प है, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा सीमित रखें।

COVID Cases: क्या कोरोना की फिर होगी वापसी? अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, दहशत में लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।