Watermelon: तरबूज दिल के लिए वरदान, नियमित सेवन से सुधरती है डाइट क्वालिटी, रिसर्च में हुआ खुलासा

Watermelon health benefits: गर्मी के मौसम में तरबूज एक ऐसा फल है जो हर किसी की पहली पसंद बन जाता है। पानी से भरपूर यह लाल फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। रिसर्च के अनुसार, इसे नियमित खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और डाइट भी ज्यादा हेल्दी बनती ह

अपडेटेड May 20, 2026 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Watermelon: तरबूज सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

गर्मी बढ़ते ही तरबूज की मांग भी तेजी से बढ़ने लगती है। रस से भरा ये लाल फल सिर्फ स्वाद और ठंडक के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। हालिया रिसर्च में पता चला है कि रोजाना तरबूज खाने वाले लोगों की डाइट ज्यादा हेल्दी और बैलेंस होती है। इसमें मौजूद पानी, विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ अंदर से पोषण भी देते हैं।

खास बात ये है कि तरबूज कम कैलोरी वाला फल है, इसलिए ये वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में इसे डेली डाइट का हिस्सा बनाना शरीर को ताजगी और ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।

रिसर्च में खुला तरबूज का हेल्थ सीक्रेट


हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से तरबूज खाते हैं, उनके खानपान की गुणवत्ता बाकी लोगों की तुलना में बेहतर होती है। उनके शरीर को विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोग एक्स्ट्रा शुगर और अनहेल्दी फैट का सेवन भी कम करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में तरबूज एक ऐसा फल बन सकता है, जो स्वाद के साथ शरीर को पोषण भी देता है।

सिर्फ पानी नहीं, पोषण का भी पावरहाउस

तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यही वजह है कि गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसकी खासियत सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है।

इसमें विटामिन A, विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटैशियम और लाइकोपीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और गर्मी के असर को कम करने में भी सहायक माने जाते हैं।

दिल के लिए क्यों खास माना जा रहा है तरबूज?

एक क्लिनिकल ट्रायल में यह देखने की कोशिश की गई कि क्या तरबूज का जूस दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत पर असर डालता है। शोध में शामिल लोगों को दो हफ्तों तक रोज तरबूज का जूस दिया गया। परिणामों में पाया गया कि इससे रक्त वाहिकाओं के कामकाज में सुधार देखने को मिला।

विशेषज्ञ बताते हैं कि तरबूज में मौजूद L-citrulline और L-arginine नाम के प्राकृतिक यौगिक शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं। यह तत्व रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर 

तरबूज का गहरा लाल रंग सिर्फ देखने में सुंदर नहीं लगता, बल्कि यह लाइकोपीन नाम के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी का संकेत भी देता है। लाइकोपीन शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को घटाने में सहायक माना जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबीक, ज्यादा लाल रंग वाले तरबूज में लाइकोपीन की मात्रा अधिक हो सकती है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तरबूज आपके लिए बेहतरीन स्नैक साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। दो कप तरबूज में लगभग 80 कैलोरी होती है, इसलिए इसे हेल्दी और लाइट फूड माना जाता है।

डेली डाइट में ऐसे करें शामिल

तरबूज को सिर्फ काटकर खाने तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। आप इसका ताजा जूस बना सकते हैं, स्मूदी तैयार कर सकते हैं या फ्रूट सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। गर्मियों में ये स्वाद, ठंडक और पोषण का शानदार कॉम्बिनेशन बन जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सुझावों पर आधारित है। इसे किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प न मानें। किसी भी नए व्यायाम को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Sitting Job Tips: लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।