Get App

Ranya Rao: 127 किलो सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर कसा शिकंजा, ED ने दाखिल की चार्जशीट

Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव की मुश्किलें पिछले साल तब शुरू हुई थी जब वह रंगे हाथों पकड़ी गईं। दरअसल मार्च 2025 में रान्या जब दुबई से लौट रही थीं, तो बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने उन्हें गिरफ्तार किया। उनके पास से 14.2 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:37 AM
Ranya Rao: 127 किलो सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर कसा शिकंजा, ED ने दाखिल की चार्जशीट
इस गिरोह ने महज एक साल के भीतर करीब 102 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना अवैध रूप से भारत लाया

Gold Smuggling Case: ED ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला बड़े स्तर पर सोने की तस्करी और उससे हुई काली कमाई को सफेद करने से जुड़ा है। रान्या के साथ उनके सहयोगी तरुण कोंडुरु और बेल्लारी के सोना व्यापारी साहिल साकरिया जैन को भी आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने महज एक साल के भीतर करीब 102 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना अवैध रूप से भारत लाया।

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद खुली पोल

रान्या राव की मुश्किलें पिछले साल तब शुरू हुई थी जब वह रंगे हाथों पकड़ी गईं। दरअसल मार्च 2025 में रान्या जब दुबई से लौट रही थीं, तो बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने उन्हें गिरफ्तार किया। उनके पास से 14.2 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी। इसके बाद ED सक्रिय हुई और जांच में खुलासा हुआ कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच इस गिरोह ने कुल 127.28 किलो सोना तस्करी के जरिए भारत मंगाया था।

कैसे काम करता था यह 'संगठित' गिरोह?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें