4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश में सोने की कीमत में गिरावट पर ब्रेक लग गया है। जन्माष्टमी की सुबह ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर है। नए भू-राजनीतिक तनावों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी हुई है।
गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के अंत तक सोने की कीमतें 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। उसका कहना है कि कई देशों के केंद्रीय बैंक 2026 में हर महीने करीब 50 टन सोना खरीद रहे हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी है। 4 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 65.77 डॉलर प्रति औंस है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 3,400 रुपये तक और चांदी 5000 रुपये चढ़ी थी। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।